फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप केस में अरेस्ट हुए उससे दुगनी उम्र के चार आरोपी

Wed, 20 Dec 2017 08:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी से गैंगरेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
राजधानी में एक नाबालिग किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


इस केस में नामजद एक महिला और दो व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार हो चुके है। ये तीनों भी जेल में है। यह मामला है राजधानी जयपुर का। जहां भट्टाबस्ती थाना इलाके में पुलिस ने शिवाजी नगर, शास्त्री नगर निवासी राजेश शर्मा उम्र 40 साल, टाटा नगर शास्त्री नगर निवासी संजय शर्मा उम्र 40 साल, राजकुमार शर्मा उम्र 41 साल और ओमशिव कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी राजेश कुमार प्रजापत को गिरफ्तार है।

पिछले दिनों बिहार की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने भट्टाबस्ती थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि भट्टा बस्ती में रहने वाली एक महिला ने इस किशोरी को बातों में फंसा लिया और इसके बाद उससे देह व्यापार करवाने लगी। आरोपियों ने इस किशोरी को हवस का शिकार बनाकर करीब दो माह पहले गैंगरेप किया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी महिला और दो व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया

RAPE - फोटो : Demo pic
मामला सामने आते ही ​पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब केस की पड़ताल एसीपी शास्त्री नगर जगमोहन शर्मा को सौंपी गई। जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला और दो व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार कर लिया, लेकिन चारों आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने सूचना मिलने पर चारों आरोपियों को निवारु रोड व अन्य जगहों पर मुखबिर की सूचना पर हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को कल गिरफ्तार कर लिया। उन्हें आज कोर्ट में पेश​ किया जहां से जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें