फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को आॅफिस में बुलाकर प्रिंसिपल ने की घिनौनी हरकत

Sun, 15 Oct 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Girl
विज्ञापन
प्राइवेट स्कूल के एक प्रिंसिपल ने 12वीं की छात्रा को आॅफिस में बुलाया और फिर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 
विज्ञापन


परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है। मामला राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ के नांगल खोड़िया गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल का है। इस स्कूल की 12 वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा के परिजनों ने प्रिंसिपल देशराज के खिलाफ छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया है। 

छात्रा ने आरोप लगाया कि देशराज ने उसे आॅफिस में बुलाया और बातों ही बातों में छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्रा ने इसका विरोध किया तो उसे धमकाया। उसने कहा कि इस बारे में अगर किसी को बताया तो बुरे परिणाम भुगतने होंगे, यहां तक की उसकी पढ़ाई भी बंद करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डर गई और फिर छात्रा ने दिखाई हिम्मत

girl
देशराज की इस हरकत के बाद छात्रा डर गई और सहमी-सहमी रहने लगी। बाद में उसने हिम्मत करके पूरी घटना के बारे में अपने परिजनों को जानकारी दी।

बच्ची की बात सुनते ही परिजन सकते में आ गए। वे तुरंत स्कूल गए और प्राचार्य की हरकत का विरोध जताया। स्कूल प्रबंधन ने मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। इसके बाद बच्ची के परिजन थाने पहुंचे और प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। बहरोड़ थाना पुलिस ने स्कूल जाकर प्राचार्य को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें