भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जयपुर देहात की टीम ने आज एक और कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 15 सौ रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक सचिन मित्तल ने बताया कि परिवादी ने एसीबी में यह शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसने भूमि का म्यूटेशन खोलने के लिए उप तहसील माधोराजपुरा में आवेदन किया था।
जहां पदस्थापित पटवारी आकाश सोनी ने काम करने की एवज में परिवादी से 15 सौ रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के जयपुर देहात एएसपी नरोत्तम वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन करवाया और आज बुधवार को पटवारी आकाश सोनी को 15 सौ रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।