फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को सरकारी अधिकारी बता शादी के नाम पर 100 महिलाओं को ठगने वाला गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2017 03:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
bengaluru
विज्ञापन
बेंगलुरू पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट पर धोखा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। ये शख्स महिलाओं को शादी करवाने का वादा कर उनसे पैसे ऐंठता था। एक पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसे 21 जून को अरेस्ट किया है। आरोपी ने करीब 100 महिलाओं को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 354, 392, 384, 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सादथ खान उर्फ प्रीतम कुमार इस काम को बेहद चालाकी से करता था। वह मेट्रिमोनियल साइट पर खुद को एक सरकारी कर्मचारी बताता और महिलाओं के सामने शादी का प्रस्ताव रखता जिससे वे उस पर विश्वास कर उसके जाल में फंस जाती थी। इसके बाद वह महिला से बड़ी रकम उधार लेकर चंपत हो जाता था। 

जब बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में जांच करना शुरू किया तो पता चला कि खान के खिलाफ शहर के कई थानों में पहले से ही धांधली के कई केस दर्ज हैं। सादथ खान कर्नाटक के हसन जिले का रहने वाला है और कई साल पहले ही घरवालों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया था। घर से निकाले जाने के बाद वह 2011 में बेंगलुरु आकर एक वेल्डिंग की दुकान में काम करने लगा, इसके थोड़े ही दिन बाद एक कॉल सेंटर ज्वाइन कर लिया, लेकिन कंपनी ने उसे कॉलिंग के दौरान महिलाओं से बदतमीजी करने के चलते निकाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें