फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में नकबजनी गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जवाहर नगर इलाके में एक निजी स्कूल में नकबजनी की वारदात करने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हनुमान प्रसाद बताया कि मुख्य आरोपी बिटू सोनी उर्फ जयप्रकाश सोनी उम्र 21 साल निवासी सुदामापुरी,पंचवटी कॉलोनी खातीपुरा रोड थाना सोढाला का रहने वाला है।
विज्ञापन


इस संबंध में स्कूल संचालक सुधीर कुमार सिंह ने 8 जून को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि कैशियर विजय भवानी ने फीस काउंटर के कमरे की खिड़की तोड़कर अज्ञात बदमाशों के द्वारा चोरी की सूचना दी। स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो व्यक्ति खिड़की तोड़कर घुसते देखकर और छैनी हथौड़े से दराजें तोड़कर चोरी करते नजर आए। वहां रखे तीन लेपटॉप, 35 हजार रुपए व अन्य सामान ले गए। केस की जांच सब इंस्पेक्टर सतीशचंद भारद्वाज को सौंपी गई।

पड़ताल में सामने आया कि अज्ञात शख्स वारदात के दो दिन पहले से स्कूल के गेट पर चौकीदार के कमरे में चौकीदारी हेतु ट्रायल के लिये आया था। सीसीटीवी में भी उसी हुलिए का आरोपी नजर आया। जिसकी पहचान बिटू सोनी के रुप में हुई। तब सब इंस्पेक्टर सतीशचंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी बिटू को सोमवार को पकड़ा। उससे चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें