करौली के एक गांव में पेड़ काटना ससुर दामाद को भारी पड़ गया। पेड़ काटते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे दामाद की मौके पर ही मौत हो गई और ससुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
करौली के मेगरी गांव में रविवार सुबह ससुर ईश्वर प्रसाद और दामाद विजय सिंह दोनों ही पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने के दौरान ही बिजली के तार को काट दिया, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए।
करंट की चपेट में आते ही दोनों झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि दामाद विजय सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में झुलसे हुए ससुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।