फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ काटना पड़ा भारी, दामाद की मौत, ससुर पहुंचा अस्पताल

Sun, 09 Jul 2017 04:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
विज्ञापन
करौली के एक गांव में पेड़ काटना ससुर दामाद को भारी पड़ गया। पेड़  काटते समय दोनों करंट की चपेट में आ गए, जिससे दामाद की मौके पर ही मौत हो गई और ससुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 
विज्ञापन


 करौली के मेगरी गांव में रविवार सुबह ससुर ईश्वर प्रसाद और दामाद विजय सिंह दोनों ही पेड़ काट रहे थे। पेड़ काटने के दौरान ही बिजली के तार को काट दिया, जिससे वे करंट की चपेट में आ गए।

करंट की चपेट में आते ही दोनों झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि दामाद विजय सिंह की तो मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में झुलसे हुए ससुर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें