फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, दहशत से भागे लोग

Wed, 12 Jul 2017 02:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
जयपुर के जगतपुरा स्थित यूको बैंक में फायरिंग के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूको बैंक के बाहर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने आज दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोलियां बैंक की दीवार में धंस गईं। फायरिंग की वारदात से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।
विज्ञापन



घटना के दौरान गनीमत रही कि गोलियां किसी राहगीर के नहीं लगी। तब सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार जयपुर के जगतपुरा इलाके की प्रेम नगर कॉलोनी में यूको बैंक स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों पर चार युवक बैंक के बाहर से गुजरे।

इसी दौरान आगे चल रही बाइक पर सवार दो युवकों ने चार-पांच राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद फायरिंग करने वाले वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

सरेआम फायरिंग से दहशत में लोग, भागने लगे इधर-उधर

demo pic - फोटो : File photo
सरेआम गोलियां चलने से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में आ गए और वहां से भागने लगे। इसी बैंक के समीप कोचिंग सेंटर्स भी संचालित हो रहे हैं। घटना के दौरान वहां भी कोई छात्र-छात्राएं नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

सूचना मिलने पर डीसीपी जवाहर सर्किल थाना पुलिस और डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, बाइक नंबरों के आधार पर नाकाबंदी भी करवाई गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें