फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लाने के बजाय उसे दुनिया से दूर ले गई स्कूल बस

Fri, 08 Sep 2017 04:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
इस बस से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रोजाना की तरह स्कूल बस आज भी उसे स्कूल लेकर गई। वापसी में आज ये बस उसे घर छोड़ने की बजाय ऐसी जगह ले गई जहां से कोई वापस नहीं आता।
विज्ञापन


दरअसल जोधपुर के झंवर निवासी पूनाराम का पुत्र शेराराम बोरानाडा स्थित प्राइवेट स्कूल वंदना एकेडमी में नर्सरी का छात्र था। आज स्कूल की बस स्कूल की छुट्टी के बाद अन्य बच्चों के साथ उसे छोड़ने गांव आई। जैसे ही बच्चा बस से उतरा तो चालक ने बस को रवाना कर दिया। ऐसे में लापरवाही से बच चलाने के चलते मासूम गाड़ी की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक बस को छोडकर मौके से फरार हो गया। उधर, घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना को लेकर रोष जताया और स्कूल बस में तोड़फोड़ की। इस दौरान कुछ लोगों ने बस को आग लगाने का भी प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंच ग्रामीणों को हटाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

खलासी नहीं होने से हुआ हादसा

हादसे के बाद भीड़ हुई जमा - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही बच्चा बस से नीचे उतरा तो चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को रवाना कर दिया। इससे मासूम गाड़ी के पीछे के टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि बस में खलासी या स्कूल का कर्मचारी साथ होता तो यह हादसा नहीं होता।

उनका कहना है कि पहले भी इस बारे में स्कूल से कहा जा चुका है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें