फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी से रेप, अब बदनाम करने की बाप को मिल रही धमकियां

Fri, 08 Sep 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नाबालिग बेटी को एक युवक से दूर रहने के लिए कहना एक पिता को भारी पड़ रहा है। युवक ने उसे बदनाम करने की धमकियां देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


मामला जोधपुर के पास चौखा की रहने वाली एक नाबालिग का है। किशोरी के परिजन की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के मुताबिक चौखा के रहने वाले एक युवक ने पुलिस को बताया कि तालाब वाला बेरा कालीघाटी चौखा निवासी राजू परिहार पुत्र कानाराम माली उसकी नाबालिग बेटी से करीब दो साल पहले मिला था। इसके बाद बातचीत शुरू की, फिर जान-पहचान बढ़ाई। धीरे-धीरे ये दोस्ती बढ़ती गई, जिसका फायदा उठाकर उसने बेटी को शादी करने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

यूं धमकाने लगा आरोपी

demo pic
लड़की के पिता को जब इसका पता चला तो उसने अपनी बेटी और आरोपी के बीच बातचीत और मिलना-जुलना बंद करवा दिया।

आरोप है कि युवक अब उसके घर के बाहर आकर परेशान और बदनाम करने की धमकियां दे रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, लज्जा भंग करने और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। राजीव गांधी नगर थाना प्रभारी इसकी जांच कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें