भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएचईडी के सहायक इंजीनियर को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। वह दो कांट्रेक्टरों से बिल पास करने की एवज में सवा दो लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
चित्तौड़गढ़ एसीबी के एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खगेश जोशी है। वह जल संसाधन विभाग, जिला बांसवाड़ा में सहायक अभियंता है। इस संबंध में प्रतापगढ़ जिले में नाकोड़ा नगर निवासी सूरज शर्मा और पैलेस रोड निवासी शूरवीर सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि वे कांट्रेक्टर है। घाटोल उपखंड के नालपाड़ा गांव व कुंडलावा नाला क्षेत्र में कच्चे तालाब का निर्माण कार्य करवाया था। जिसका बिल पास करने की एवज में आरोपी जेईएन खगेश जोशी ने कमीशन की एवज में सवा दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी।