फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन सुनकर शरीर में 'देवी' नहीं आई तो 'बाबाओं' ने कलाकार का कर दिया मर्डर

Tue, 03 Oct 2017 03:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
जागरण के दौरान शरीर में 'देवी' नहीं आई तो नाराज भोपाओं (बाबाओं) ने भजन गायक कलाकार का मर्डर कर दिया। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जैसलमेर में पोकरण के दांतल गांव का है। यहां चार दिन पहले माता के जागरण का कार्यक्रम था। इस दौरान भोपाओं और लोक-कलाकार आमद खां के बीच कहासुनी हो गई और आमद खां जागरण छोड़ कर चला गया। भोपाओं ने जागरण से घर लौट रहे आमद खां को रास्ते में रोका और फिर उसकी जमकर पिटाई की। इससे आमद खां की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि यह भोपाओं और कलाकार के बीच कहासुनी इसलिए हुईं क्योंकि आमद खां के संगीत पर भोपे के शरीर में 'देवी' का भाव नहीं आया। इसको लेकर भोपा नाराज हो गए। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

फिर परिजनों को दी धमकी

demo pic
यह घटना चार दिन पुरानी है। हत्या के बाद आरोपी परिजनों पर इस मामले को दबाने के लिए दबाव बनाए हुए है। यह मामला उजागर करने पर परिजनों को जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। 
समाज के दबाव के कारण परिजन चार दिन तक चुप रहने के बाद आज पुलिस थाना फलसूंड पहुंचे और भोपे रमेशराम सुथार तथा उसके दोनों भाई श्यामलाल सुथार तथा ताराराम सुथार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

पुलिस के अनुसार, सूबे खां पुत्र सादी खां मांगणियार निवासी दांतल ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उसका भाई अहमद खां देवी माता के मंदिर में जागरण करने गया था। वहां पर भोपा रमेश, श्यामलाल तथा ताराराम तीनों पुत्र जोगाराम सुथार निवासी दांतल से उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गया। आधे रास्ते पहुंचने पर तीनों आरोपी स्कोर्पियो गाड़ी से आए और बीच रास्ते में अहमद खां को रोक उसकी जमकर पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें