फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की करतूत सिविल इंजीनियर की ले गई जान, ये है मामला

Tue, 31 Oct 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
शादी के ढाई साल के भीतर ही एक सिविल इंजीनियर के जीवन में ऐसा भूचाल आया कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। वह ट्रेन के आगे कूद गया। खुदकुशी से पहले इंजीनियर ने एक सुसाइड नोट लिखा। जिसमें सात फेरे लेने वाली पत्नी, ससुराल पक्ष और झूठे दहेज प्रताड़ना के मुकदमे को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


अब सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर पड़ताल कर रही है। यह मामला है राजस्थान के जोधपुर जिले का। सीकर के खंडेला निवासी रामस्वरूप सैनी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि उनके बेटे दिनेश सैनी की शादी वर्ष 2015 में चौमूं निवासी रंजना से हुई थी।

पिछले करीब ढाई साल से दिनेश व रंजना जोधपुर में महामंदिर चौराहे के पास एक कॉलोनी में कमरा लेकर किराए पर रह रहे थे। दिनेश सिविल इंजीनियर था और निजी कंपनी में जॉब करता था। ससुर रामस्वरुप ने बहू के चरित्र पर आरोप लगाते हुए शादी के बाद अन्य लोगों से फोन पर लंबी बातचीत करने की बात कही। जिससे संदेह होने पर दिनेश ने बहू रंजना को टोकना शुरू किया तो उनके बीच मनमुटाव होने लगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

अपनों को दहेज केस में फंसते देख दुखी था

आत्महत्या - फोटो : Demo pic
इसके बाद रंजना ने दिनेश और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। सैनी का आरोप है कि उनके बेटे ने सुसाइड नोट में बहू द्वारा फोन पर मुकदमा दर्ज करवाने के अलावा कई अन्य धमकियां देने का जिक्र किया है।

मृतक दिनेश के पिता रामस्वरुप सैनी ने बताया कि वह 27 अक्टूबर की देर रात सीकर से जोधपुर से घरेलू सामान लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद 28 अक्टूबर की रात को उसका मोबाइल फोन बंद आया। अगले दिन पुलिस से सूचना मिली कि दिनेश ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। कल परिजन जोधपुर पहुंचे। यहां पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें