फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर एयरपोर्ट पर पकड़ाया 48 लाख का सोना, ट्रॉली बैग के किनारों में छिपाकर शारजाह से लाया था यात्री

Mon, 19 Dec 2022 01:54 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शारजाह से आए यात्री से अधिकारियों ने 872 ग्राम सोना पकड़ा है।
विज्ञापन
जब्त सोना - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगातार सोना तस्करी पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को एक बार फिर कस्टम विभाग ने 872 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा है। यात्री शारजाह से ये सोना लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था।

विज्ञापन

कस्टम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को संदिग्ध लगने पर एक यात्री को रोका। अधिकारियों ने यात्री के सामान की तलाशी ली। अधिकारियों ने यात्री से पूछताछ की तो वह संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाया। सघन तलाशी पर यात्री के पास से 872 ग्राम सोना मिला। वह रोडियम प्लेटेड तारों में छिपाकर लाया सोना था, जिसे ट्रॉली बैग के किनारों में छुपाया गया था। जब्त सोने की कीमत करीब 48.43 लाख रुपये आंकी गई है।


हाल ही में कस्टम विभाग ने जयपुर एयरपोर्ट पर दो अलग-अलग कार्रवाई में करीब 4079.2 ग्राम तस्करी का सोना पकड़ा था। तस्करी के सोने की कीमत करीब 2.9 करोड़ रुपए थी। पकड़े गए दोनों तस्कर दुबई से सोना लेकर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। 29 नवंबर को भी एक यात्री से इमरजेंसी लाइट में सोना पकड़ा था। तस्करी के सोने की कीमत करीब 31.43 लाख रुपए थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें