फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल तक रेप का शिकार होती रही युवती, 4 बच्चे जन्मे, आरोपी बोला-पति हूं इसका

Thu, 09 Nov 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला को डेटिंग के लिए बुलाकर उसे अगवा करने और बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला रूस का है, जहां एक महिला को पहले डेटिंग के लिए बुलाया गया और फिर उसे अगवा कर 6 साल तक उससे रेप किया गया। इस बीच महिला ने आरोपी के चार बच्चों को जन्म भी दिया। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसके साथ संबंध बनाने के लिए आरोपी ने उससे मार-पीट की, साथ ही उसे टॉर्चर भी किया गया। वहीं आरोपी शख्स का कहना है कि वह महिला का पति है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया पीड़िता और आरोपी की मुलाकात एक खास डेटिंग साइट पर हुई थी, जिसके बाद दोनों कई धार्मिक कार्यक्रमों में एक साथ शामिल हुए। 

पढ़ें: पंचायत ने 30 हजार रुपए लगाई महिला की आबरू की कीमत

जांच आधिकारी ने बताया कि दोनों की औपचारिक तरीके से शादी नहीं हुई है। वहीं महिला का कहना है कि उसे अगवा कर जहां रखा गया था वहां ऊंची दीवारें थी और घर की सारी खिड़कियां हमेशा बंद रहती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने सुनाई दर्द की दास्तान

प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने बताया कि उसे कभी बाहर निकने नहीं दिया गया। वह किसी तरह से वहां से निकलने में कामयाब हुई। जिसके बाद उसने पूरा माजरा पुलिस को बताया। इस बीच महिला में मीडियाकर्मियों से बातचीत में अपने ऊपर किए गए जुल्म की निशान दिखाएं। 

बता दें कि महिला ने इस बीच आरोपी के 4 बच्चों को जन्म दिया है। पुलिस ने फिलहाल महिला को मुक्त कहा लिया है और मामले की जांच चल रही है। मामले की जांच पूरी होने तक महिला और उसके बच्चों को शेल्टर होम में रखा गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें