फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल की मासूम को बनाया 'हवस का शिकार'

Thu, 09 Nov 2017 03:46 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
अलवर के भिवाड़ी के फूलबाग थाना पुलिस ने क्षेत्र नगलिया में स्थित कॉलोनी में रहने वाले नेपाली मूल के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी पर साढ़े 3 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म का आरोप है।
विज्ञापन


थानाधिकारी विक्रांत शर्मा ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति सही नहीं होने के चलते वारदात को अंजाम दिया। आरोपी जंग बहादुर को भिवाड़ी के समतल चौक से ही गिरफ्तार किया गया है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

गौरतलब है कि भिवाड़ी में 3 दिन पहले जंगबहादुर नामक युवक मासूम बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया था, जहां पर बंद कमरे में युवक ने हैवानियत की हद पार करते हुए मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं हुआ घटना का खुलासा

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार नेपाल का रहने वाला परिवार भिवाड़ी की एक कॉलोनी में रहता है। उसी कॉलोनी में नेपाल का जंगबहादुर रहता था और दोनों एक ही फैक्ट्री में काम करते थे। आरोपी पड़ोस में रहने वाली साढ़े तीन साल की मासूम को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसके  साथ ज्यादती की।

काफी देर बाद बच्ची को ढूंढती हुई उसकी मां आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी ने मासूम बच्ची को अपने कमरे में बंद किया हुआ था। बच्ची ने गेट खुलते ही अपनी मां को आरोपी के द्वारा की गई हरकत बताई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें