9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक बेबीसिटर को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन आरोपी जैक लैन्गडॉन (16) ने बच्ची पर आरोप लगाया है कि वह उसके साथ फ्लर्ट कर रही थी। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि जैक ने बच्ची के साथ उस समय अश्लील हरकतें की थी, जब वह टीवी देख रही थी।
मिरर के अनुसार बच्ची की मां ने बताया कि उस दौरान आरोपी ने बच्ची को फोन में अश्लील तस्वीरें दिखाने की भी कोशिश की थी। लेकिन इन सब आरोपों को झूठा करार दे, जैक का कहना है कि उसने बच्ची के साथ कुछ नहीं किया बल्कि वह उसके साथ फ्लर्ट कर रही थी।
बताते चलें कि लैंगडॉन को यौन उत्पीड़न, अश्लील तस्वीरें दिखाने के चलते 4 साल की सजा सुनाई गई है। यूनाइटेड किंगडम के तॉउटोन क्रॉउन कोर्ट के जज डेविड तिसहर्स्ट का कहना है कि आरोपी ने जब परिवार का विश्वास जीत लिया है तभी उसने इस तरह का घिनौना अपराध किया है।
आरोपी को फटकार लगाते हुए जज ने कहा था कि तुम्हे क्या परेशानी है यह अपने अंदर रखनी चाहिए न कि इस तरह के अपराध करने चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर उसका व्यवहार ऐसा ही रहा तो उसे उम्रकैद की सजा भी दी जा सकती है।