फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत बोले- महिलाएं वह सब कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं; गणेश पंडाल पहुंचकर आरती भी की

Tue, 10 Sep 2024 09:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नागपुर

सार

भागवत ने कहा कि 'महिला मुक्ति' की भाषा गलत लगती है। अगर महिलाओं को वह सब करने की आजादी दी जाए जो वे करना चाहती हैं, तो हर कोई अपने आप मुक्त हो जाता है।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि महिलाएं वह सब काम कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं वह काम भी कर सकती हैं, जो पुरुष नहीं कर सकते। महिलाओं की बहु-राज्य सहकारी समिति के एक कार्यक्रम में भागवत ने 'महिला मुक्ति' शब्द के इस्तेमाल पर भी बात की।

विज्ञापन


भागवत ने कहा कि 'महिला मुक्ति' की भाषा गलत लगती है। अगर महिलाओं को वह सब करने की आजादी दी जाए जो वे करना चाहती हैं, तो हर कोई अपने आप मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में महिलाएं सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचती हैं। उनमें मातृ प्रेम का गुण अंतर्निहित है और इसलिए वे सभी के कल्याण के बारे में सोचती हैं।

उन्होंने कहा कि हम अपने घरों से लेकर संस्थानों तक में देखते हैं कि महिलाएं सभी के कल्याण के बारे में सोचती हैं। भागवत ने कार्यक्रम में पूर्व आरएसएस प्रमुख एमएस गोलवलकर की एक तस्वीर का अनावरण भी किया। भागवत ने कार्यक्रम में गणेश पंडाल में आरती भी की और कहा कि उन्होंने सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें