विन्सटन चर्चिल की योजनाएं भारत में आए उस अकाल की जिम्मेदार हैं, जिसमें तीस लाख लोगों की मौत हो गई थी। इस बात का खुलासा एक शोध में हुआ है। उस वक्त चर्चिल ब्रिटेन का प्रधानमंत्री था। ये अकाल साल 1943 में आया था।
शोध में पहली बार मिट्टी में मौजूद नमी का विश्लेषण करने के बाद ये निष्कर्ष सामने आया है। इससे ये साबित हो जाता है कि आधुनिक भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा ये अकाल कोई प्राकृतिक घटना नहीं थी।