फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप कंपास, एक्सयूवी 500 पर भारी पड़ रही टाटा हैरियर, आने वाला है डीजल ऑटोमैटिक वैरियंट

Thu, 04 Apr 2019 02:55 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tata Harrier SUV
विज्ञापन

23 जनवरी को लान्च हुई टाटा हैरियर ने बिक्री के मामले में जीप कंपास, महिन्द्रा एक्सयूवी 500, निसान किक्स और मारुति एस-क्रॉस को पछाड़ दिया है। पिछले महीने मार्च में टाटा हैरियर की 2400 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पिछले महीने हैरियर की 2492 यूनिट्स की बिक्री

ताजा आंकड़ों के मुताबिक टाटा हैरियर ने बाजार में जबरदस्त पकड़ बनाई है। पिछले महीने हैरियर की 2492 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि जीप कंपास की मात्र 1441 गाड़ियों की बिकीं। वहीं बिक्री के मामले में टाटा हैरियर ने महिन्द्रा एक्सयूवी 500 को भी पछाड़ दिया है। एक्सयूवी 500 की केवल 1916 यूनिट्स ही बिक पाईं।
 

भारत में 26 सितंबर से इस कार की सेल शुरू हो जाएगी।
टाटा हैरियर की लोकप्रियता का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि मारुति एस-क्रास की बिक्री भी घट गई है। महिन्द्रा एस-क्रास की केवल 2424 यूनिट्स की ही सेल हुई। वहीं निसान की किक्स की भी कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाई। किक्स की मात्र 701 यूनिट्स ही बिकीं।      
 

ह्यूंदै क्रेटा बेस्ट सेलर

हालांकि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टॉप ह्यूंदै क्रेटा बेस्ट सेलर ही बनी रही और 11,448 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि क्रेटा इस सेगमेंट में सबसे पुरानी है, जबकि हैरियर और निसान किक्स हाल ही में लान्च हुई है। गौरतलब है कि छोटी एसयूवी सेगमेंट में 14 प्रतिशत की बिक्री हुई है।
 

जीप लाने वाली है नया ट्रेलहॉक वैरियंट

Jacqueline Fernandez Jeep Compass car - फोटो : jeep india
टाटा हैरियर की बिक्री को देख कर ऐसा नहीं लगता है कि आने वाले वक्त में इसकी बिक्री में कमी आएगी। वहीं जीप भी भारत में नया ट्रेलहॉक वैरियंट लाने वाली है, जो डीजल ऑटोमैटिक मॉडल होगा। हालांकि नया वर्जन टॉप स्पैसिफिक वर्जन होगा और इसकी कीमत हैरियर से ज्यादा होगी।           
 
विज्ञापन

हैरियर में जल्द आएगा 6 स्पीड ऑटोमैटिक टार्क कनवर्टर

टाटा हैरियर को इंपैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज में डिजाइन किया गया है। हैरियर को ऑटो एक्सपो में शोकेस की गई H5X कॉन्सैप्ट पर बनाया गया है। इसके फ्रंट में स्टाइलिश मल्टी टियर लाइटिंग सेटअप और ट्राइ एरो पैटर्न होगा। टॉप वैरियंट में 17 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं , वहीं एलईडी टेल लैंप्स स्टैंडर्ड मिलता है। हैरियर में 2.0 लीटर में Kryotec डीजल इंजन दिया गया है, जो 140 पीएस की पावर और 350 एनएम का टार्क देता है। जल्द ही इसके टॉप एंड मॉडल में ह्यूंदै का 6 स्पीड टार्क कनवर्टर ऑटोमैटिक दिया जाएगा।   
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें