फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने काटे युवती के बाल, मदद करने की जगह ठहाके लगाते रहे लोग

Sat, 07 Aug 2021 02:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत

सार

सूरत में एक महिला ने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में पूरे गांव के सामने एक युवती के बाल काट दिए। महिला को शक है कि युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध है।
विज्ञापन
सूरत में महिला के बाल काटे गए - फोटो : Video screen grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। दरअसल यहां एक महिला ने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में पूरे गांव के सामने एक युवती के बाल काट दिए। महिला को शक है कि युवती के उसके पति के साथ अवैध संबंध है। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती को कुछ महिलाएं पकड़े हुए हैं, वहीं एक महिला जबरदस्ती उसे पकड़कर उसके बालों पर कैंची चला रही है।

विज्ञापन


इस दौरान पीड़ित युवती लोगों से मदद की गुहार लगाती है लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आता है। जब वह किसी से मदद मांगती तो वहां जमा भीड़ ठहाके लगाकर हंस रही थी लेकिन एक भी व्यक्ति उसे बचाने की कोशिश नही कर रहा था। वहीं जब युवती खुद को बचाने के लिए कोशिश करती तो महिलाओं द्वारा इतना कसकर पकड़ा गया था, कि वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रही थी। इस दौरान कई लोग तो वीडियो बनाते नजर आए।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद बड़ोदरा पुलिस हरकत में आ गई. पुलिस ने पीड़ित युवती के बयान लेने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने युवती को इस मामले में जांच का भरोसा दिया है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी महिला सहित कई लोगों की गिरफ्तारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें