फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: आज देश में पहली बार आसमान में होगा रावण दहन, छह सौ ड्रोन हैं तैयार, हो रही है प्रैक्टिस

Tue, 24 Oct 2023 12:32 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

कोलकाता की पार्क सर्कस सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी के अध्यक्ष गौरव धवन ने बाताया कि शुभो विजया का संदेश इस बार कोलकाता कुछ अलग अंदाज में देने जा रहा है। हम छह सौ ड्रोन के माध्यम से बीच आसमान में रावण दहन का अद्भुत नजारा लोगों को दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Vijayadashmi - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आसमान में विजया दशमी के दिन एक अद्भुत नजारा देखने के मिलने वाला है। इस तरह का आयोजन देश में पहली बार कोलकाता में होने जा रहा है। हजारों लोग इसे लेकर उत्साहित हैं। देश में पहली बार कोलकाता के लोग विजय दशमी के दिन आसमान में होने वाले रावण का दहन का साक्षी बनने जा रहे हैं। लाइट एंड साउंड का अद्भुत संमिश्रण के बीच हवा में विशेष प्रकार से रावण को जलते देखने को मिलेगा। इसके लिए 600 ड्रोनों को तैयार किया गया है और और इसका लगातार अभ्यास किया जा रहा है। यह कारनाम करने जा रही है कोलकाता की पार्क सर्कस सार्वजनिन दुर्गोत्सव कमेटी उद्दीपनी।
विज्ञापन


कमेटी के अध्यक्ष गौरव धवन ने बाताया कि शुभो विजया का संदेश इस बार कोलकाता कुछ अलग अंदाज में देने जा रहा है। हम छह सौ ड्रोन के माध्यम से बीच आसमान में रावण दहन का ऐसा अद्भुत नजारा लोगों को दिखाने जा रहे हैं, जो भारत में पहली बार होगा। इस तकनीक का उपयोग चीन और अमेरिका में होता रहा है। लेकिन भारत के लोग किसी से कम तो नहीं हैं। इसलिए हमने यह करने का बीड़ा उठाया है। धवन ने बताया कि इसके लिए रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से स्वीकृति मिल चुकी है। धवन कहते हैं, जब हम चांद पर पहुंच चुके हैं तो हम इस तकनीक में पीछे क्यों रहें। यही मकसद है कि हम किसी भी तकनीक में दुनिया के किसी भी देश से कम नहीं हैं और हमारे यहां किसी तरह की विशेषज्ञता की कमी नहीं है।



धवन ने बताया कि लाइट और साउंड का एक अद्भुत संगम 24 अक्तूबर के दिन पार्क सर्कस के आसमान में देखने को मिलेगा। एक साथ छ सौ ड्रोन उड़ेंगे और आसमान में रावण का दहन के साक्ष बनेंगे कोलकाता के 50 हजार से अधिक लोग। इसके लिए लगातार अभ्यार किया जा रहा है। यह तकनीक, लाइट और साउंड का एक विहंगम दृश्य होगा। कमेटी के सदस्य अर्जुन धवन ने बताया कि इसके लिए दिल्ली सहित देश के विभिन्न हिस्सों से ड्रोन विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। ड्रोन सेवा प्रदाता पाउट लैब के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


एक साथ उड़ेंगे छ सौ ड्रोन, होगा अद्भुत नजारा
गौरव कहते हैं. विजया दशमी के दिन कोलकाता के पार्क सर्कस मैदान में एख साथ छह सौ ड्रोन उड़ेंगे। राउट और साउंड का अद्वितीय संगम होगा। पूरा आसमान रोशनी से नहाया होगा। इस बीच, ड्रोनों के माध्यम से आसमान में रावण का दहन होगा। यह नजारा अद्धुत होगा, जिसे लोग सालों, साल याद रखेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें