फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल जगदीप धनखड़ दो दिन के दौरे पर दिल्ली पहुंचेंगे, गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

Mon, 06 Sep 2021 04:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

जगदीप धनखड़ इससे पहले भी बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने का भी मांग की थी।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ सोमवार को दिल्ली पहुंचेंगे। वे दो दिन तक यहां रहेंगे। इस दौरान धनखड़ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे। धनखड़ इससे पहले भी बंगाल में कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की ममता सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से उचित कार्रवाई करने का भी मांग की थी।
विज्ञापन


इससे पहले धनखड़ ने जून में भी दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान धनखड़ ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। राज्यपाल और राष्ट्रपति के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई थी। बता दें कि बंगाल चुनाव के दौरान राज्य में भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुई थीं। भाजपा का आरोप है कि उनके 50 से ज्यादा कार्यकर्ता और नेताओं की हत्या हुई। इसके लिए भाजपा ने टीएमसी को जिम्मेदार ठहराया था।

बंगाल में ममता और राज्यपाल आमने-सामने
गौरतलब है कि बंगाल चुनाव में भाजपा की करारी शिकस्त के बाद पार्टी से कई नेताओं का मोहभंग शुरू हो गया है। पहले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय की टीएमसी में घर वापसी हुई है, उसके बाद से भाजपा से टीएमसी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर ममता सरकार है। वहीं, ममता भी भाजपा पर हमले करने का एक मौका नहीं छोड़ती। सीएम ममता बनर्जी ने तो राज्यपाल जगदीप धनखड़ को भ्रष्टाचारी कह दिया था। हालांकि, राज्यपाल ने खुद पर लगाए गए सारे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। राज्यपाल धनखड़ ने कहा था कि उन पर राजनीति की भावना से प्रेरित होकर सारे आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें