फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी की ‘दुआरे राशन योजना’ की शुरुआत, 10 करोड़ लोगों को पहुंचेगा लाभ

Tue, 16 Nov 2021 10:32 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, इसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन’ (घर-घर राशन) योजना की शुरुआत की। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को ‘दुआरे राशन’ (घर-घर राशन) योजना की शुरुआत की। इस योजना का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इससे राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि ‘दुआरे राशन योजना’ से राज्य के 10 करोड़ लोगों को मदद मिलेगी। मैं सभी राशन डीलरों से अनुरोध करूंगी कि इसे सफल बनाएं। कार्यक्रम में बनर्जी ने राज्य सरकार के खाद्य और आपूर्ति विभाग के लिए एक ‘व्हाट्सएप चैटबॉट’ और एक मोबाइल एप्लिकेशन, ‘खाद्य साथी: अमार राशन मोबाइल एप’ की भी शुरुआत की। इस एप के जरिये लोगों को राशन कार्ड के लिए आवेदन करने और इसे कैसे करना है, इसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। 

मुख्यमंत्री बनर्जी ने इस साल मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी, इसके तहत डीलर लाभार्थियों के घर तक राशन पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह से लोगों तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था को लेकर वाहन खरीदने के लिए लगभग 21 हजार राशन डीलर को एक-एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें