देश के कई हिस्सों में मानसून की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। उत्तर-पूर्वी और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बादल जमकर बरस रहे हैं। भारी बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। इसमें बिहार, उत्तर प्रदेश, बंगाल जैसे कई राज्य शामिल हैं, जहां पिछले 15 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। वहीं, महाराष्ट्र, गोवा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, बंगाल और बिहार के कई भागों में आज भी पानी गिरने की आशंका है।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai receives rainfall this morning, visuals from Chunabhatti (Eastern Express Highway). As per India Meteorological Department (IMD), Mumbai will experience a 'generally cloudy sky with moderate rain' today. pic.twitter.com/lm8wdr9gtX
उत्तर प्रदेश में येलो अलर्ट
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करे तो यहां भी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। राज्य के कई जिलों में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ रखा है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हवाई सर्वे कर हालात का जायजा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने अगले दो दिन और बारिश का अनुमान जताया है। पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद में भी बादल बरसने की संभावना है।