फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- केंद्र सरकार ने अब तक कोरोना टीके पर 37 फीसदी बजट किया खर्च 

Sat, 04 Sep 2021 08:24 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, तीन कंपनियों को 124 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए 9,229.31 करोड़ रुपये किए खर्च 
  • सीरम इंस्टीट्यूट को बीते 16 जुलाई को कोविशील्ड की 37.5 करोड़ खुराक के लिए 2,521.56 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार ने अब तक कोरोना टीके पर 37 फीसदी बजट खर्च किया है। इसी साल फरवरी में आम बजट के दौरान मोदी सरकार ने 35 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए अलग से रखने की जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सामने आई एक आरटीआई में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि तीन कंपनियों को 124 करोड़ वैक्सीन खरीदने के लिए 9,229.31 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड की 21 करोड़ और भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवाक्सिन की सात करोड़ खुराक की खरीद पर 4,410 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन


इसी साल मार्च से जुलाई माह के बीच इन वैक्सीन को 157.50 रुपये प्रति खुराक कीमत पर खरीदा गया है। 30 करोड़ खुराक बायोलॉजिकल ई फॉर्मा कंपनी की खरीदी हैं। अभी यह वैक्सीन नहीं आई है लेकिन अगले महीने के अंत तक इसे आपात इस्तेमाल की अनुमति मिल सकती है।

आरटीआई कार्यकर्ता विवेक पांडे को दी जानकारी में मंत्रालय ने कहा कि सीरम को बीते 16 जुलाई को कोविशील्ड की 37.5 करोड़ खुराक के लिए 2,521.56 करोड़ रुपये का एडवांस भुगतान किया है।

सरकार ने यह नया ऑर्डर 215.25 रुपये प्रति खुराक के हिसाब से दिया है। आरटीआई में यह भी बताया कि इस साल की शुरुआत में जनवरी और फरवरी में कोविशील्ड और कोवाक्सिन की 6.6 करोड़ खुराक के लिए पीएम राहत कोष से 1,392.82 करोड़ खर्च किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें