फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Money Laundering Case: ईडी के सामने पेश हुए पुणे के डिप्टी कलेक्टर, इसी सप्ताह सात ठिकानों पर हुई थी छापेमारी 

Wed, 17 Nov 2021 01:28 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ईडी अधिकारियों ने सम्बंधित मामले में पिछले सप्ताह सात ठिकानों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अपनी जांच शुरू कर दी है। इस मामले में ईडी अधिकारियों ने पिछले सप्ताह सात ठिकानों पर छापेमारी की थी। वहीं बुधवार को पुणे के डिप्टी कलेक्टर अजय पवार ईडी के सामने पेश हुए। 
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो ईडी की यह जांच वक्फ लैंड केस में महाराष्ट्र सरकार की ओर से दर्ज की गई एक एफआईआर से जुड़ी है। इस मामले में ईडी ने पुणे व इसके आसपास के इलाकों में सात परिसरों में छापेमारी की थी। इसके बाद महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक का बयान सामने आया था। मंत्री ने कहा था कि यह कार्रवाई ताबूत इनाम इंडोन्मेंट बोर्ड ट्रस्ट के खिलाफ हुई है जो पुणे के मुलशी तालुका में वक्फ बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत है। उन्होंने कहा था कि राज्य में वक्फ बोर्ड के तहत 30 हजार संस्थाएं पंजीकृत हैं। अगर, हमारे पारदर्शी काम में केंद्रीय एजेंसियों का सहयोग मिल रहा है तो उनका स्वागत है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें