फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनमैरिड कपल्स के लिए खुशखबरी, आराम से होटल में बुक होंगे रुम

Sat, 27 Aug 2016 10:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pics
विज्ञापन
शहरों में अविवाहित जोड़ों को रूम मिलना बहुत कठिन होता है लेकिन अब ओयो रूम इन कपल्स के लिए खुशखबरी लेकर आया है। ग्राहकों को लुभाने के लिए ऑनलाइन कमरे बुक करने वाली कंपनी ओयो रूम्स एक नया फीचर लेकर आई है। ओयो के इस नए फीचर के जरिए अब अनमैरिड कपल्स भी रूम बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि ओयो रूम्स ने 2 महीने पहले पायलट प्रॉजेक्ट के तौर पर इस सेवा की शुरूआत कर चुका है। इस सेवा के तहत अनमैरिड कपल्स को ओयो की वेबसाइट या ऐप पर जाकर अपना रिलेशनशिप मोड अपडेट करना होता है। रिलेशनशिप मोड अपडेट करने के बाद कपल्स अपना स्थानीय पहचान पत्र दिखाकर रूम किराए पर ले सकते हैं।

ओयो कंपनी बड़े स्तर पर रूम्स की सेवा उपल्ध करा रहा है। इसके 200 शहरों में 70,000 कमरे हैं। हालांकि कंपनी के मुताबिक यह स्कीम केवल 60% कमरों पर ही लागू होती है। ओयो रूम्स की यह सुविधा बड़ी मेट्रो सिटी सहित 100 शहरों में मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कपल्स को बिना किसी परेशानी के मिलेंगे रूम

- फोटो : getty images
इससे पहले भी अनमैरिड कपल्स के लिए इसी साल खुशखबरी आ चुकी है। संचित सेठी की कंपनी 'स्टे अंकल' केवल अनमैरिड कपल्स के लिए ही खुली है। ओयो के चीफ ग्रोथ ऑफिसर कविक्रूत ने कहा, 'हमारे ग्राहकों में अधिकतर 18 से 30 की उम्र के हैं, यह स्कीम इनको अच्छे तरीके से प्रभावित केरगी।

इसकी शुरूआत के साथ हम इस बात का आश्वासन देते हैं कि कपल्स को बिना किसी परेशानी के हमारे रूम्स में एंट्री मिल जाएगी।'

हालांकि भारत में कोई ऐसा कानून नही है जिसके तहत किसी होटल में अनमैरिड कपल्स को एंट्री न दी जाए। फिर भी बहुत से होटल ऐसे हैं जो अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं देते। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें