फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रायगढ़ पुलिस के सामने पेश नहीं हुए नारायण राणे, वकील बोले- तबीयत खराब होने की वजह से नहीं हुए उपस्थित

Mon, 30 Aug 2021 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इसको लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में राणे के आवास के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया था और गिरफ्तारी की मांग की थी। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने राणे को गिरफ्तार किया था, लेकिन पांच घंटे बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी। सोमवार को रायगढ़ पुलिस के सामने उन्हें पेश होना था। 
विज्ञापन
नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विवादित बयान देने के मामले में जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे सोमवार को पुलिस के सामने पेश नहीं हुए। नारायण राणे के वकील ने कहा कि उनका स्वास्थ ठीक नहीं है, इसलिए वह उपस्थित होने में असमर्थ हैं। रायगढ़ पुलिस अधीक्षक ऑफिस में राणे के वकील ने कहा कि नारायण राणे की तबीयत ठीक नहीं होने से वह पेश नहीं हो पाए हैं। नारायण राणे के पेश होने के लिए सुबह ही एसपी कार्यालय के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। 

विज्ञापन


बता दें कि पिछले हफ्ते मंगलवार को नारायण राणे को रत्नागिरी से गिरफ्तार किया गया था। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को रायगढ़ के महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। हालांकि, पांच घंटे बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बयान से भाजपा ने खुद को किनारा कर लिया था। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने नारायण राणे के साथ होने का दावा किया था। फड़णवीस ने कहा था कि मुख्यमंत्री पर दिया गया बयान उनका निजी था, लेकिन पार्टी उनके साथ खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें