फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: 'राष्ट्रपति को संसद भवन के लिए इसलिए नहीं किया गया आमंत्रित क्योंकि..,' उदयनिधि का सनातन पर फिर हमला

Wed, 20 Sep 2023 11:19 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै

सार

विवाद: 'राष्ट्रपति को संसद भवन के लिए इसलिए नहीं किया गया आमंत्रित क्योंकि..,' उदयनिधि का सनातन पर फिर हमला
विज्ञापन
उदयनिधि स्टालिन, Udhayanidhi Stalin - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि वह एक विधवा हैं और आदिवासी समुदाय से हैं।

विज्ञापन


युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री ने इससे पहले सनातन धर्म विरोधी टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद पूरे देश में तीखी बहस छिड़ गई थी, खासकर भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर उन पर निशाना साधा था।

उन्होंने यहां पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू को न तो कुछ महीने पहले नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया गया था और न ही वर्तमान में जब वह अपने पहले सत्र की मेजबानी कर रहा है, जहां आज महिला आरक्षण विधेयक पारित किया गया।
विज्ञापन


द्रमुक की युवा शाखा के नेता ने कहा, 'हमारा पहला नागरिक कौन है - राष्ट्रपति। उनका नाम क्या है? द्रौपदी मुर्मू। उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। इसे ही हम सनातन कहते हैं।

उन्होंने कहा, 'कल एक हिंदी महिला अभिनेत्री को नए संसद भवन में ले जाया गया लेकिन राष्ट्रपति के लिए कोई अनुमति नहीं थी। क्यों? क्योंकि द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से हैं, क्योंकि उन्होंने अपने पति को खो दिया है। इसी को हम सनातन धर्म कहते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें