महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सोमवार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। मुख्यमंत्री ठाकरे कुछ दिनों से सर्वाइकल और पीठ दर्द से परेशान हैं। सोमवार को जांच करवाया तो पता चला कि गर्दन के पास के स्पाइन में उन्हें तकलीफ है। इसी के इलाज के लिए वे दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी। इसके बाद वह ठीक हो जाएंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बीते दो साल से हम लोग कोविड महामारी से मुकाबला कर रहे हैं, इसलिए इस तकलीफ को नजरंदाज किया। डॉक्टरों की सलाह पर वे अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। दो-तीन दिन अस्पताल में उपचार कराना पड़ेगा। बता दें कि सोमवार को उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में सर्वाइकल कॉलर पहने हुए देखा गया था।