कोरोना वायरस महामारी आने के साथ देश में स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे की जो कमजोरी सामने आई थी, उसे दूर करने का केंद्र सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मंगलवार को एक अहम निर्णय लिया गया। केंद्र सरकार कंटेनर आधारित दो सचल अस्पताल स्थापित करने जा रही है। ये अस्पताल 100-100 बेड के होंगे और सभी सुविधाओं से लैस होंगे। इसके अलावा इन अस्पतालों को आपातकालीन स्थिति में किसी भी स्थान पर ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर कहा कि कोरोना महामारी के स्वास्थ्य संबंधि बुनियादी ढांचे में सुधार करने का मौका दिया है। मनसुख मंडाविया ने कहा कि इन अस्पतालों में से एक दिल्ली और एक चेन्नई में बनाया जाएगा। आपातकालीन हालात में हवाई मार्ग से या ट्रेन से कहीं भी ले जाना भी संभव होगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए 64 हजार करोड़ रुपये के निवेश से प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन की शुरुआत की गई है।