आंध्रप्रदेश के कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद के बेटे ने राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट बंद करने का अनूठा विरोध किया। उन्होंने 'ट्विटर डिश' पकाई। इसे ट्विटर इंडिया को भेजा जाएगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
आंध्रप्रदेश के कांग्रेस नेता जीवी श्री राज ने मंगलवार को 'ट्विटर डिश' तलकर पार्टी नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्विटर द्वारा की गई अनूठी कार्रवाई का विरोध किया। श्री राज आंध्र के पूर्व कांग्रेस सांसद जी वी हर्ष कुमार के पुत्र हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद के बेटे श्री रजा ने कहा कि वह इस डिश को ट्विटर इंडिया के दिल्ली स्थित मुख्यालय को भेजेंगे। इसके जरिए वह राहुल गांधी का ट्विटर अकाउंट लॉक करने की हाल ही में की गई कार्रवाई का विरोध जताएंगे। बता दें, ट्विटर ने अब राहुल का अकाउंट चालू कर दिया है।