फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले: उद्यमियों की सबसे चुनौतीपूर्ण चरण में मदद करेगी सरकार, योजनाओं पर कही ये बात

Tue, 17 Aug 2021 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को केंद्र सरकार की विभिन्य योजनाओं की सराहना की और बताया कि उद्यमियों और स्टार्टअप्स के लिए सरकार की क्या योजना है। वैष्णव के पास रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : twitter.com/AshwiniVaishnaw
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार स्टार्टअप्स और उद्यमियों को सबसे चुनौतीपूर्ण चरण, प्रारंभिक जोखिम चरण, में सहयोग मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों की सेवा के उद्देश्य के साथ भारत अगले तीन साल में अपने इन्क्यूबेटर और एक्सेलेरेटर्स के नेटवर्क को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ाएगा।

विज्ञापन

 

अश्विनी वैष्णव ने केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत शौचालय और उज्ज्वला कार्यक्रम केवल ऐसी विचारधारा से आ सकते हैं जो मूलत: सही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी योजनाएं वही नेता शुरू कर सकता है जो देश की जनता के साथ जमीनी स्तर पर भावनात्मक रूप से जुड़ा हुआ हो।
 
श्री शक्ति चैलेंज 2021 में उत्साहवर्धक साझेदारी की उम्मीद
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 'श्री शक्ति चैलेंज 2021' में उत्साहवर्धक भागीदारी की उम्मीद है। इसमें शामिल होने वाले भागीदार अपने विचार को उत्पाद में बदल कर पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय हमेशा उद्यमियों को कामयाब होने में मदद के लिए खड़ा है। 
विज्ञापन


आईटी मंत्री ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों के लिए वर्तमान में करीब 100 इन्क्यूबेटर और एक्सेलेरेटर्स हैं, जो कि पर्याप्त नहीं हैं। इसलिए सरकार अगले तीन सालों में इनकी संख्या कई गुना बढ़ाना चाहती है। ये सभी पेशेवर ढंग से चलाए जाएंगे। इन्हें वहां लगाया जाएगा, जहां इनकी असल जरूरत होगी। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें