फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा उपचुनाव नतीजे: बॉक्सानगर में पहली बार खिला कमल, भाजपा ने धनपुर सीट बरकरार रखी

सार

बॉक्सा नगर सीट पर सबसे ज्यादा समय तक वाम दलों का कब्जा रहा। बीच-बीच में कांग्रेस आती रही लेकिन सिक्का वामदलों का ही रहा। 1972 से यह पहला मौका है जब अल्पसंख्याक बहुल बॉक्सानगर सीट पर कमल खिला है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने दोनों सीटों पर कब्जा जमा लिया। भाजपा ने जहां धनपुर सीट को बरकरार रखा वहीं बॉक्सानगर सीट भाजपा ने वाम दल से छीन लिया। भाजपा ने पांच सितंबर को बॉक्सानगर और धनपुर विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों में छह दौर की मतगणना के बाद जीत हासिल की। उल्लेखनीय है कि ये दोनों ही विधानसभा क्षेत्र सिपाहीजाला जिले में पड़ती हैं। उल्लेखनीय है कि अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र, जिसे अभी तक वाम दल का गढ़ माना जाता रहा है। इस बार भाजपा के तफज्जल हुसैन का ने सीपीआई (एम) के मिजान हुसैन को परास्त कर दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बॉक्सा नगर सीट पर सबसे ज्यादा समय तक वाम दलों का कब्जा रहा। बीच-बीच में कांग्रेस आती रही लेकिन सिक्का वामदलों का ही रहा। 1972 से यह पहला मौका है जब अल्पसंख्याक बहुल बॉक्सानगर सीट पर कमल खिला है। इस सीट पर पहली बार 1972 को कांग्रेस के मंसूर अली जीते थे। उसके बाद फिर दो बार वाम दल का कब्जा रहा। 1988 में यहां पर फिर कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया। 2003 से 2023 तक यहां पर वाम दल का कब्जा रहा। 2023 के विधानसभा चुनाव में वम दल के समसुल हक ने भाजपा के तफज्जल हुसैन को हराया था। लेकिन इस उप चुनाव में पहली बार बॉक्सा नगर में भाजपा जीती है।

मतगणना की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई, जिसमें बॉक्सानगर और धनपुर दोनों सीटों पर भाजपा और विपक्षी सीपीआई (एम) के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा थी, क्योंकि अन्य विपक्षी दलों ने भाग नहीं लेने का फैसला किया।
विज्ञापन


भाजपा ने क्रमशः बॉक्सानगर और धनपुर के लिए तफज्जल हुसैन और बिंदू देबनाथ को मैदान में उतारा, जबकि उनके सीपीआई (एम) समकक्ष मिजान हुसैन और कौशिक चंदा थे।

वाम मोर्चा ने मतदान के दौरान व्यापक अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए मतगणना प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने दावा किया कि भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) इन अनियमितताओं को रोकने के लिए पर्याप्त उपाय लागू करने में विफल रहा।

छठे दौर की गिनती के बाद, भाजपा के तफज्जल हुसैन ने 34,146 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि सीपीआई (एम) के मिज़ान हुसैन को 3,909 वोट मिले। धनपुर में, भाजपा उम्मीदवार बिंदू देबनाथ ने 30,017 वोटों से जीत हासिल की, जबकि सीपीआई (एम) के कौशिक चंदा को 11,146 वोटों से हराया।

उल्लेखनीय है कि बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सीपीआई (एम) विधायक समसुल हक के निधन और केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक के इस्तीफे के कारण ये सीटें खाली हुई थीं। अल्पसंख्यक बहुल बॉक्सानगर निर्वाचन क्षेत्र, जिसे आज तक वाम दल का गढ़ माना जाता रहा है। इस बार भाजपा के तफज्जल हुसैन ने सीपीआई (एम) के मिज़ान हुसैन को भारी मतों से हरा दिया। इस चुनावी मुकाबले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी सीपीआई (एम) के बीच था। क्योंकि कांग्रेस और त्रिपुरा विधानसभा में विपक्षी दल टिपरा मोथा ने इन उप-चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े नहीं किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें