देश-दुनिया में बुधवार को कई बड़ी खबरें चर्चा में रहीं। उत्तर भारत नौतपा की भीषण गर्मी से झुलसता रहा, जहां राजस्थान के श्रीगंगानगर में पारा 48.2 डिग्री तक पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लोगों से सावधानी बरतने और सभी विभागों को सतर्क रहने की अपील की। वहीं पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शांति समझौते की अटकलें तेज हो गईं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी संतुष्ट नहीं है। उन्होंने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी भी दी। इसी बीच ट्रंप ने ईरान के यूरेनियम भंडार को रूस या चीन को सौंपने पर भी आपत्ति जताई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने त्विषा शर्मा मौत मामले में पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कर बड़ा झटका दिया। महाराष्ट्र के मीरा रोड में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद तीन एफआईआर दर्ज कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। विदेश मंत्री एस जयशंकर साइप्रस में यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की रणनीतिक बैठक में शामिल हुए, जहां वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा संकट पर चर्चा होगी। खेल जगत में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर आईपीएल क्वालिफायर-2 में जगह बनाई। वहीं मनोरंजन जगत में जैकी श्रॉफ और भाग्यश्री फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो के प्रीमियर में साथ नजर आए।
आइए, एक ही क्लिक से देश-विदेश की अहम खबरों पर नजर डालते हैं....
Weather: नौतपा की आग में झुलसा उत्तर भारत, अब पश्चिमी विक्षोभ से राहत की आस; PM मोदी ने भी की ये अपील
खतरनाक हो गई है इस बार की गर्मी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि यूपी का बांदा भीषण गर्मी से झुलसता रहा। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में 6 से 8 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मी से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
US-Iran: होर्मुज पर संकट के बीच अमेरिका-ईरान डील की चर्चा तेज; ट्रंप बोले- समझौता होगा, वरना सैन्य कार्रवाई तय
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर दुनिया भर की नजरें वॉशिंगटन और तेहरान पर टिकी हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने साफ कहा है कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन अमेरिका अभी मौजूदा प्रस्ताव से संतुष्ट नहीं है। व्हाइट हाउस में हुई अहम कैबिनेट बैठक में ट्रंप ने संकेत दिया कि बातचीत जारी है, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका सैन्य कार्रवाई का रास्ता भी अपना सकता है। इस बीच होर्मुज जलडमरूमध्य, तेल आपूर्ति और युद्धविराम को लेकर वैश्विक चिंता और बढ़ गई है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Twisha Sharma Case: त्विषा की सास गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, एमपी हाई कोर्ट ने रद्द की अग्रिम जमानत याचिका
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट से गिरिबाला सिंह को झटका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को त्विषा शर्मा मौत मामले में मिली अग्रिम जमानत रद्द कर दी है। जबलपुर में बुधवार को सुनवाई करते हुए अवकाशकालीन न्यायाधीश देवनारायण मिश्रा ने कहा कि मामले के तथ्यों और लगाए गए आरोपों को देखते हुए भोपाल की सत्र अदालत द्वारा 15 मई 2026 को दी गई अग्रिम जमानत को निरस्त किया जाता है। अदालत ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द करने की मांग वाली याचिकाएं स्वीकार कर लीं।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
US-Iran Conflict: ईरान के यूरेनियम भंडार पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- इसे रूस या चीन को सौंपना मंजूर नहीं
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह इस बात से सहज नहीं हैं कि ईरान के उच्च स्तर पर समृद्ध यूरेनियम भंडार को रूस या चीन अपने कब्जे में लें। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज है। रूस और चीन को ईरान का करीबी सहयोगी माना जाता है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Power Shortage: चढ़ती गर्मी बढ़ा रही है बिजली की खपत, शहर बन रहे ‘हीट ट्रैप’; शहरीकरण से विकराल हो रही समस्या
light
- फोटो : सोशल मीडिया।
देश में तेजी से बढ़ती बिजली की मांग के पीछे शहरों में बढ़ रही गर्मी, यानी ‘अर्बन हीट आइलैंड’ (यूएचआई) प्रभाव को बड़ी वजह माना जा रहा है। एक नए विश्लेषण के अनुसार, शहर आसपास के इलाकों की तुलना में 2 से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म हो रहे हैं। इससे लोग एसी, कूलर और पंखों का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसके कारण बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
तेहरान का नया फरमान: इंटरनेट खुला लेकिन डिजिटल आजादी अब भी बंद, युद्ध के बीच कैसे ईरान ने मीडिया पर कसा शिकंजा
ईरान में सोशल मीडिया पर फिर बढ़ी सेंसरशिप
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ईरान में अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी तनाव के बीच अब सूचना और इंटरनेट पर भी सख्ती बढ़ा दी गई है। ईरानी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थानों के लिए नए नियम लागू करते हुए साफ कर दिया है कि उनके फोटो, वीडियो और रिपोर्ट का इस्तेमाल इस्राइली मीडिया या विदेशों में चल रहे फारसी चैनल नहीं कर सकेंगे। दूसरी तरफ महीनों बाद इंटरनेट सेवाएं आंशिक रूप से बहाल तो हुई हैं, लेकिन आम लोगों को अब भी धीमी स्पीड, भारी सेंसरशिप और सोशल मीडिया प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि युद्ध और राजनीतिक तनाव के बीच ईरान सूचना पर अपना नियंत्रण और मजबूत कर रहा है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
Jaishankar Visit: यूरोप की बड़ी रणनीतिक बैठक में पहुंचे जयशंकर, साइप्रस में वैश्विक मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
जयशंकर की यूरोपीय यात्रा क्यों अहम?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर बुधवार को साइप्रस पहुंचे, जहां वह यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की अहम अनौपचारिक बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में यूरोप और दुनिया के सामने खड़ी बड़ी भू-राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। ऐसे समय में यह बैठक हो रही है, जब पश्चिम एशिया में तनाव, ऊर्जा संकट और वैश्विक व्यापार को लेकर कई देशों की चिंता बढ़ी हुई है। भारत की मौजूदगी को भी इस बैठक में खास महत्व दिया जा रहा है।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
मीरा रोड विवाद: बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर बवाल, तीन FIR दर्ज; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
मीरा रोड में कुर्बानी के बकरों पर विवाद
- फोटो : ANI
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले कुर्बानी के बकरों को लेकर विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने पूरे मामले में तीन एफआईआर दर्ज की हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है
। पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
RR vs SRH: सनराइजर्स का सफर समाप्त, IPL के दूसरे क्वालिफायर में पहुंची राजस्थान; गुजरात टाइटंस से होगी टक्कर
क्वालिफायर-2 में पहुंची राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर क्वालिफायर-दो में जगह बना ली। अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई यानी शुक्रवार को होगा। बुधवार को मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (97) और ध्रुव जुरेल (50) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद 19.2 ओवर में सिर्फ 196 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
भाग्यश्री और खुद को जैकी श्रॉफ ने कहा 'दाल-भात'? 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के प्रीमियर में अदाकारा संग पहुंचे
बच्चों के साथ जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज डेट एकदम नजदीक है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। आज बुधवार को फिल्म का प्रीमियर रखा गया। यहां जैकी श्रॉफ और भाग्यश्री दोनों साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों चर्चित सितारों ने साथ में पोज दिए।
पूरी खबर को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...