फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के दिन: केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर, देश में मनाई जा रही बकरीद

Thu, 28 May 2026 06:02 AM IST
Asmita Tripathi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।

सार

नमस्कार! आज है गुरुवार, 28 मई। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 
 
विज्ञापन
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 28 मई 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सिक्किम दौरे का आज आखिरी दिन है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन

राष्ट्रपति का सिक्किम दौरा
शुरुआत राष्ट्रपति से। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। इस दौरान वह पलजोर स्टेडियम में आयोजित सिक्किम पुलिस की विशेष परेड में हिस्सा लेंगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें) 
 

अमित शाह का गुजरात दौरा
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज से गुजरात के दौरे पर रहेंगे। उनका यह दौरा दो दिन का होगा। इस दौरान वह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र और अहमदाबाद में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और संगठनात्मक और समीक्षा बैठकें करेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

भाजपा अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा
भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन आज से तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर हैं। उनका यह दौरा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे नवीन संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे। इस दौरान वे प्रदेश के सांगठनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

आज है ईद-उल-अजहा (बकरीद)
आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व है। यह त्योहार इस्लामी कैलेंडर के जुल हिज्जा महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है और हर साल इसकी तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद के दिन की शुरुआत मस्जिदों और ईदगाह में होने वाली विशेष सामूहिक नमाज से होती है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। नमाज के बाद इस्लामी परंपरा के अनुसार ‘कुर्बानी’ दी जाती है, जो इस त्योहार का मुख्य हिस्सा माना जाता है। कुर्बानी के बाद प्राप्त मांस को तीन हिस्सों में बांटने की परंपरा होती है जिसमें एक हिस्सा परिवार के लिए, दूसरा रिश्तेदारों और मित्रों के लिए और तीसरा जरूरतमंदों के बीच बांटा जाता है, ताकि समाज में समानता और मदद का संदेश जाए। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

ताजमहल में  पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश
बकरीद पर ताजमहल में सुबह 7 से 10 बजे तक नमाजियों और पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। एएसआई के अनुसार इस दौरान केवल मकबरे पर जाने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लागू रहेगा इस दौरान टिकट काउंटर बंद रहेंगे। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें