फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: महाकुंभ का 25वां दिन, कई राज्यों में बदला मौसम और दिल्ली में 60% मतदान; पढ़ें अहम खबरें एक ही जगह पर

Thu, 06 Feb 2025 07:28 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति फैलने की आशंका है। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण के बाद ढाका में उपद्रवियों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर जमकर तोड़-फोड़ की। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उपद्रव कर रहे लोगों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़-फोड़ के अलावा आगजनी भी की। इसके अलावा, आज महाकुंभ का 25वां दिन है। श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी भी पावन स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने अनुमान व्यक्त किया था कि इस बार के महाकुंभ में 45 लोग तीर्थराज में आकर डुबकी लगाएंगे। इस लिहाज से आंकड़ा लक्ष्य से करीब है। इसके अलावा, देश में वसंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ढाका में उपद्रव के दौरान शेख मुजीब के घर में घुसे आक्रोशित लोग - फोटो : एएनआई वीडियो ग्रैब

बांग्लादेश में उपद्रव के दौरान शेख मुजीब के आवास में आगजनी
बांग्लादेश में एक बार फिर अशांति फैलने की आशंका है। खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के एक ऑनलाइन भाषण के बाद ढाका में उपद्रवियों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर जमकर तोड़-फोड़ की। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक उपद्रव कर रहे लोगों ने शेख मुजीबुर्रहमान के आवास पर तोड़-फोड़ के अलावा आगजनी भी की। पढ़ें पूरी खबर...

महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला
आज महाकुंभ का 25वां दिन, श्रद्धालु संगम में लगा रहे हैं आस्था की डुबकी
आज महाकुंभ का 25वां दिन है। श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। अब तक 39 करोड़ से अधिक लोग त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। कल प्रधानमंत्री मोदी भी पावन स्नान कर चुके हैं। यूपी सरकार ने अनुमान व्यक्त किया था कि इस बार के महाकुंभ में 45 लोग तीर्थराज में आकर डुबकी लगाएंगे। इस लिहाज से आंकड़ा लक्ष्य से करीब है। पढ़ें पूरी खबर...

कई राज्यों में फरवरी में ही तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 37 डिग्री पार
देश में वसंत में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। देश के कई इलाकों में तापमान रफ्तार पकड़ने लगा है। महाराष्ट्र, विदर्भ, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 35-38 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग हिस्सों में भी पारा 35-38 डिग्री तक पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर...

दिल्ली चुनाव 2025 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में 60.44 फीसदी मतदान, 8 को आएंगे नतीजे
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान में 60.44 फीसद का मतदान हुआ। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। हालांकि तय समय तक जिस भी मतदान केंद्र पर कतारें लगी रही वहां पर सभी मतदाताओं का मतदान कराया गया। लेकिन दिल्ली की मुख्य निर्वाचन अधिकारी कर्यालय की ओर से देर रात 11 बजे तक यह नहीं बताया जा सका कि मतदान समाप्त होने तक कितने फीसदी मतदान हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

बच्चे को मैनहोल से निकालते सूरत अग्निशमन विभाग के कर्मचारी - फोटो : एएनआई

गुजरात में दो साल का मासूम मैनहोल में गिरा
गुजरात के सूरत जिले में  वरियाव गांव का एक बच्चा मैनहोल में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सूरत अग्निशमन विभाग की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। खबर लिखे जाने तक बच्चे का सुराग नहीं मिला है। रेस्क्यू टीम का ऑपरेशन जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

gold - फोटो : istock

भारतीयों ने खरीदा 5.15 लाख करोड़ से अधिक का सोना
आयात शुल्क में कटौती और शादी-विवाह व त्योहारों से जुड़ी खरीदारी के कारण देश में सोने की मांग 2024 में सालाना आधार पर पांच फीसदी बढ़कर 802.8 टन पहुंच गई। 2023 में यह 761 टन थी। मूल्य के लिहाज से भारतीयों ने बीते साल 5,15,390 करोड़ रुपये का सोना खरीदा, जो 2023 के 3,92,000 करोड़ की तुलना में 31 फीसदी अधिक है। हालांकि, 2025 में सोने की मांग कम होकर 700-800 टन रह सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

पहले पति से अलग हुई पत्नी दूसरे पति से मांग सकती है भरण-पोषण: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि एक महिला अपने दूसरे पति से भरण-पोषण पाने की हकदार है, भले ही उसकी पहली शादी वैधानिक रूप से चल रही हो। इस टिप्पणी के साथ शीर्ष अदालत ने तेलंगाना हाईकोर्ट के 2017 के आदेश के खिलाफ एक महिला की याचिका स्वीकार कर ली। हाईकोर्ट ने आदेश में महिला को प्रतिवादी (दूसरे पति) की कानूनी पत्नी मानने से इन्कार कर दिया था, क्योंकि महिला की पहली शादी वैधानिक रूप से चल रही थी।  पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी हवाई अड्डे पर ग्लोब मास्टर में चढ़ाए जा रहे अवैध भारतीय प्रवासी - फोटो : अमर उजाला

अमेरिका से लाए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीय
अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। अमेरिकी सेना की देखरेख में सभी को हथकड़ी लगाकर भेजा गया। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के 2-2 लोग शामिल हैं। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल हैं। अमेरिका ने 205 लोगों की लिस्ट जारी की थी। बाकी के लोग कब आएंगे, इस पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

चूहा - फोटो : अमर उजाला

Global Warming: शहरों में बढ़ रही है चूहों की आबादी
दुनियाभर के प्रमुख शहरों में चूहों की आबादी तेजी से बढ़ रही है। इसका प्रमुख कारण ग्लोबल वार्मिंग के साथ तेजी से बढ़ता शहरीकरण है। चूहों को 50 से अधिक जूनोटिक रोगों के प्रसार के लिए जाना जाता है। जूनोटिक रोग ऐसे संक्रमण हैं, जो लोगों और जानवरों के बीच फैलते हैं। ये संक्रमण वायरस, बैक्टीरिया, परजीवी और कवक जैसे कीटाणुओं के कारण होते हैं। इनमें से कुछ जानलेवा हो सकते हैं। इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में चिंताएं तेजी से बढ़ रही हैं। यह बात साइंस एडवांसेज पत्रिका में प्रकाशित शोध में कही गई है। पढ़ें पूरी खबर...

jobs - फोटो : amar ujala

वैश्विक क्षमता केंद्र: इस साल 4.5 लाख तक नौकरियां मिलेंगी
वैश्विक क्षमता केंद्रों यानी जीसीसी में इस साल 4.25-4.5 लाख नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। अगले छह वर्षों में यह बढ़कर 10 लाख के पार हो सकती है। इसमें 35 प्रतिशत कंपनियां कर्मचारियों की संख्या 50-100 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य रखी हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सलमान खान-शाहरुख खान-आमिर खान - फोटो : ANI

Loveyapa: जुनैद-खुशी की 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में शाहरुख ने आमिर को लगाया गले
आज मुंबई में 'लवयापा' की स्क्रीनिंग हुई। आमिर खान के बेटे जुनैद खान और श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर अभिनीत 'लवयापा' की स्क्रीनिंग में सितारों की भीड़ उमड़ी, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान दोनों ही शामिल हुए। शाहरुख के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आमिर खान ने उनका स्वागत किया और प्रशंसकों ने उनकी प्यारी तस्वीरें खींचीं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

वरुण चक्रवर्ती - फोटो : BCCI

IND vs ENG: वरुण चक्रवर्ती होंगे चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा? कप्तान रोहित शर्मा ने दिए संकेत
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में अंतिम समय में बदलाव के संकेत दिए हैं। रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व लगभग इस बात की पुष्टि कर दी कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज में वनडे डेब्यू कर सकते हैं। कप्तान ने साथ ही कहा कि अगर वरुण इंग्लैंड के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो भारत उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल करने पर विचार कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें