चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं पहलगाम हमले की जवाबदेही से बचने की पाकिस्तान की कोशिश का पर्दाफाश हो गया है। पहलगाम हमले से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में आतंकी हमले, अराजकता और उथल-पुथल के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। एक तरफ आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, मुस्तैद सुरक्षा एजेंसियों की बदौलत कुछ वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई काफी हद तक बदली है। यही कारण है कि 10 साल में आतंकी वारदातें घटकर करीब एक तिहाई रह गई हैं। वहीं अब बात अगर मौसम की करें तो मौसम के बदले मिजाज से लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने 8 मई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के साथ ही देश के अधिकतर हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
चमनगंज थानाक्षेत्र के घनी आबादी वाले प्रेमनगर इलाके में रविवार रात 9:30 बजे छह मंजिला इमारत के भूतल में जूते बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...
पहलगाम हमले की जवाबदेही से बचने की पाकिस्तान की कोशिश का पर्दाफाश हो गया है। पहलगाम हमले से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान ने अपने क्षेत्र में आतंकी हमले, अराजकता और उथल-पुथल के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। लेकिन आरोप लगाने के लिए उसने जो कथित साक्ष्य पेश किए, जांच में वे न सिर्फ झूठ का पुलिंदा निकले, बल्कि तकनीकी, तार्किक और कथात्मक खामियों से भरे थे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली हाई कोर्ट सोमवार को आप के नेताओं अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया की याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। ये याचिकाएं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कथित शराब नीति घोटाले में दायर चार्जशीट पर ट्रायल कोर्ट के संज्ञान लेने के फैसले को चुनौती देती हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद उपजे तनाव के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने पड़ोसी देश को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की ताकत नहीं है। युद्ध होने की सूरत में पड़ोसी देश भारत के सामने चार दिन भी नहीं टिक सकेगा। पढ़ें पूरी खबर..
महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने रविवार को 44 वर्षीय प्रशांत जलिंदर कांबले उर्फ लैपटॉप को रायगढ़ जिले के खोपोली से गिरफ्तार किया। कांबले पर नक्सलियों से संबंध होने का आरोप है, जिसके चलते वो 2011 से फरार था। बता दें कि कांबले के खिलाफ 2011 में एक अर्बन नक्सल केस दर्ज किया गया था, जिसमें माओवादी नेता मिलिंद तेलतुंबड़े (जो दो साल पहले गढ़चिरोली में मारा गया था) और एंजेला सोनटक्के भी नामजद थे। पढ़ें पूरी खबर...
नेशनल कमीशन फॉर वीमेन (एनसीडब्ल्यू) ने पहलगाम आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी नरवाल के समर्थन में बयान जारी किया है। आयोग ने कहा कि किसी महिला को उसकी सोच या निजी जीवन के आधार पर ट्रोल करना गलत है। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा में अपना पति खो चुकीं पारुल दास और पिंकी दास ने रविवार को राज्यपाल सीवी आनंद बोस को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उन्हें शासन और पुलिस से धमकियां मिल रही हैं। साथ ही उन्होंने राज्यपाल से कोलकाता हाईकोर्ट तक सुरक्षित यात्रा की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि वे वहां जाकर न्याय की याचिका दायर कर सकें। पढ़ें पूरी खबर..
भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलेंगे और पूछेंगे कि सांसद गौरव गोगोई को टिकट क्यों दिया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का दौरा किया था। पढ़ें पूरी खबर...
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड यानी सीबीडीटी ने आयकर अधिकारियों को चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह में सुधार की रणनीति के तहत अग्रिम कर जमा करने वाले शीर्ष करदाताओं पर बारीक नजर रखने का आदेश दिया है। साथ ही, छूट व कटौती के फर्जी दावों की पहचान करने का भी निर्देश दिया है। अग्रिम कर वह राशि है जो एक वित्त वर्ष में चार किस्तों के जरिये हर तिमाही के अंतिम महीने की 15 तारीख से पहले अग्रिम रूप से चुकाई जाती है। पढ़ें पूरी खबर...
अभिनेता एजाज खान के खिलाफ रविवार 04 मई को शारीरिक शोषण का मामला दर्ज हुआ है। एक महिला ने एजाज पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक महिला का आरोप है कि फिल्म इंडस्ट्री में प्रवेश दिलाने के बहाने अभिनेता ने शारीरिक शोषण किया। पढ़ें पूरी खबर...