चक्रवात दाना का असर दिखना शुरू हो गया है। ओडिशा और बंगाल से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने बैठक कर एहतियाती उपायों की समीक्षा की। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। तीन राज्यों में इसका असर दिख रहा है। ओडिशा और बंगाल में 12.5 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं। वहीं भारत के दो दिनी दौरे पर पहुंचे जर्मनी के चांसलर आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत और जर्मनी के बीच 7वां अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) 25 और 26 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज करेंगे। आईजीसी में भाग लेने के लिए ओलाफ शोल्ज बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली पहुंचे। दूसरी ओर पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसइंगेजमेंट यानी सैन्य विघटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देपसांग और डेमचॉक में स्थानीय कमांडर स्तर की मीटिंग 22 अक्तूबर से शुरू हुई। इस मीटिंग के बाद डेमचॉक में दोनों तरफ से एक-एक टेंट हटाया गया और गुरुवार को कुछ अस्थायी संरचनाओं को भी तोड़ा गया। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्ती को लेकर बीते दिनों एक अहम समझौता हुआ। विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने सीमा पर तनाव घटाने की दिशा में इसे बड़ी पहल बताया।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
ओडिशा में चक्रवात दाना का कहर, संघर्ष करते मछुआरे
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
Cyclone Dana: चक्रवात दाना का तीन राज्यों में असर, बारिश-तेज हवा से जनजीवन प्रभावित
चक्रवात दाना का असर दिखना शुरू हो गया है। ओडिशा और बंगाल से आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि तेज हवाओं के साथ समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने बैठक कर एहतियाती उपायों की समीक्षा की। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवात के लैंडफॉल की प्रक्रिया आज भी जारी रहेगी। तीन राज्यों में इसका असर दिख रहा है। ओडिशा और बंगाल में 12.5 लाख से अधिक लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए हैं।
पढ़े पूरी खबर..
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज
- फोटो : एएनआई
India-Germany IGC: भारत दौरे पर आए जर्मन चांसलर शोल्ज
भारत के दो दिनी दौरे पर पहुंचे जर्मनी के चांसलर आज पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। भारत और जर्मनी के बीच 7वां अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) 25 और 26 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित होगा। इसकी सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज करेंगे। आईजीसी में भाग लेने के लिए ओलाफ शोल्ज बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
चीन और भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
LAC Patrolling: पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सैन्य विघटन शुरू
पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर डिसइंगेजमेंट यानी सैन्य विघटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। देपसांग और डेमचॉक में स्थानीय कमांडर स्तर की मीटिंग 22 अक्तूबर से शुरू हुई। इस मीटिंग के बाद डेमचॉक में दोनों तरफ से एक-एक टेंट हटाया गया और गुरुवार को कुछ अस्थायी संरचनाओं को भी तोड़ा गया। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर गश्ती को लेकर बीते दिनों एक अहम समझौता हुआ। विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने सीमा पर तनाव घटाने की दिशा में इसे बड़ी पहल बताया। पढ़े पूरी खबर...
मधु कोड़ा के याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
- फोटो : अमर उजाला
Supreme Court: चुनाव लड़ना चाहते हैं झारखंड के पूर्व CM मधु कोड़ा
सुप्रीम कोर्ट झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। कोड़ा ने अपनी याचिका में कोयला घोटाला मामले में अपनी दोषसिद्धि पर रोक लगाने की अपील की है ताकि वह विधानसभा चुनाव लड़ सकें। बता दें कि झारखंड में 81 सीटों पर 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना होनी है। पढ़े पूरी खबर..
देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : एएनआई
Maharashtra Polls: भाजपा की दूसरी सूची आज, 10 सीटों पर पेंच; फडणवीस बोले
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सिटों पर होने वाले चुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने चुनावी रण में बिगुल फूंक दिया है। वहीं बात अगर सत्तारूढ़ महायुति की करें तो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि महायुति ने राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। शुक्रवार को भाजपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। बता दें कि अमित शाह ने गुरुवार को सीट बंटवारे से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए शिंदे, फडणवीस और अजित पवार से मुलाकात की।
पढ़े पूरी खबर..
हरियाणा विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा विधानसभा का सत्र आज, शपथ ग्रहण के बाद होगा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का चुनाव
हरियाणा विधानसभा सभा का एक दिवसीय सत्र शुक्रवार 25 अक्तूबर को होगा। प्रोटेम स्पीकर रघुबीर कादियान विधायकों को शपथ ग्रहण करवाएंगे। उसके बाद स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुनाव होगा। बहुमत होने की वजह से भाजपा के 48 विधायकों में से स्पीकर व डिप्टी स्पीकर का चुना जाना तय है। भाजपा ने सभी विधायकों को दस बजे विधानसभा में बुलाया है। उसी दौरान स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के नाम पर सहमति बनाई जाएगी।
पढ़े पूरी खबर..
धूम्रपान से होने वाली समस्याएं
- फोटो : freepik.com
तंबाकू से जुड़ी बीमारी के कारण सालाना 13 लाख भारतीयों की मौत
भारत के लगभग 93 फीसदी लोग सार्वजनिक जगहों को पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त चाहते हैं। वहीं, 97 फीसदी ने रेलवे स्टेशनों की तरह हवाईअड्डों को भी पूरी तरह से धूम्रपान मुक्त घोषित करने की वकालत की है। यह खुलासा तंबाकू मुक्त भारत नामक पहल के तहत किए सर्वे में हुआ है। सर्वे बताता है कि भारतीय सेकंड हैंड धुएं यानी धूम्रपान से निकलने वाले धुएं के खतरनाक असर को लेकर फिक्रमंद और जागरूक हैं। यह सर्वे देश के धूम्रपान मुक्त नियमों की 15वीं वर्षगांठ 2 अक्तूबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक किया गया। यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया गया था।
पढ़े पूरी खबर..
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
दहशतगर्दों की फिर कायराना हरकत: गांदरबल के तीन दिन बाद सेना के वाहन पर हमला
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग इलाके में सेना के दो वाहनों पर आतंकी हमले में दो जवान बलिदान हो गए। काफिले में मौजूद सेना के दो पोर्टर की भी मौत हुई है।अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने गुलमर्ग के नागिन पोस्ट के पास बोटापथरी में घात लगाकर हमला किया। अचानक हुई गोलीबारी में चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया।
पढ़े पूरी खबर...
जलवायु परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
सावधान: 3.1 डिग्री अधिक गर्म हो जाएगी धरती, 2023 में 6.1% बढ़ा भारत का उत्सर्ज
अगर सरकारें कार्रवाई नहीं करती हैं तो 2100 तक धरती 3.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक गर्म हो जाएगी। यह आंकड़ा लगभग एक दशक पहले वृद्धि के सहमत आंकड़े से दोगुने से अधिक है। ये जानकारी गरुवार को संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई। यह जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सरकारों के किए वादों और इसके लिए वास्तव में जरूरी उपायों के बीच अंतर का विश्लेषण करती है।
पढ़े पूरी खबर..
प्रतिबंधित कछुए
- फोटो : अमर उजाला
UP: दिवाली पर प्रतिबंधित कछुए बेचने आईं मां-बेटी गिरफ्तार
दिवाली के मौके पर प्रतिबंधित कछुए बेचने आईं मां बेटी को कोतवाली फेज वन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 14 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि दिवाली पर घर में कछुए की पूजा तरक्की का प्रतीक माना जाता है। इस लिए आरोपी मथुरा से कछुआ पकड़कर बेचने आए थे। पुलिस उन खरीदारों के बारे में पता लगा रही है जिन्हें बेचने दोनों आई थीं।
पढ़े पूरी खबर..
सीआईडी की टीम
- फोटो : इंस्टाग्राम
छह वर्षों बाद फिर से दरवाजा तोड़ेंगे दया
‘सीआईडी’ के प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बीस वर्षों से अधिक टीवी पर दर्शकों का मनोरंजन करने वाला यह शो वापसी के लिए तैयार है। गुरुवार को निर्माताओं ने अपडेट साझा करते हुए बताया कि शो का प्रोमो 26 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा।
पढ़े पूरी खबर..
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू)
- फोटो : UWW
भारतीय कुश्ती महासंघ ने विश्व चैंपियनशिप से नाम वापस लिया
भारतीय कुश्ती महासंघ ने 28 अक्तूबर से तिराने (अल्बानिया) में शुरू होने जा रही 12 गैर ओलंपिक भार वर्ग की विश्व कुश्ती चैंपियनशिप से भारतीय टीम का नाम वापस ले लिया है। महासंघ ने कुश्ती की वैश्विक संस्था यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) को पत्र लिखकर खेल मंत्रालय पर उसकी स्वायत्ता में हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। मंत्रालय ने कुश्ती महासंघ को 24 दिसंबर, 2023 से निलंबित कर रखा है। महासंघ ने यूडब्ल्यूडब्लयू को कहा है, उन्हें निलंबित करने का कोई आधार नहीं है। इस निलंबन की वजह से ही दिक्कतें आ रही हैं।
पढ़े पूरी खबर...