जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग समेत पर्वतीय इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। लगातार हिमपात ने दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। कई हाईवे और सड़कें बंद हैं। वहीं, हिमाचल के रोहतांग व कूफरी में भारी बर्फबारी के चलते 10 हजार सैलानी फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और यूपी के करीब 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, यह योजना जल विद्युत परियोजनाओं की मदद से हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान भी देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार दोपहर खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखना भी शामिल है। एक ओर देश में पहली बार टेली मेडिसिन की तरह टेली सर्जरी को भी लागू करने की मान्यता मिल गई है। इससे अब छोटे अस्पतालों में भी कैंसर और न्यूरो जैसी बड़ी सर्जरी हो सकेंगी। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर के उपस्थित रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई किमी दूर बैठे डॉक्टर रोबोट तकनीक के सहारे एक साथ कई अस्पतालों में मरीजों की सर्जरी को पूरा कर सकते हैं।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Winter Season: बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां, मध्य प्रदेश-हरियाणा में बारिश
मनाली में बर्फबारी: क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक के कारण सड़कों पर वाहनों की कतार
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई। जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग समेत पर्वतीय इलाके बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। लगातार हिमपात ने दुश्वारियां भी बढ़ा दी हैं। कई हाईवे और सड़कें बंद हैं। वहीं, हिमाचल के रोहतांग व कूफरी में भारी बर्फबारी के चलते 10 हजार सैलानी फंस गए, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया।
पढ़े पूरी खबर...
केन-बेतवा परियोजना: यूपी-मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगी सिंचाई सुविधा
आज केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी।
- फोटो : Ken-Betwa Link Project
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखेंगे। राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में बात करें तो यह देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है। इससे मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मध्य प्रदेश के 10 जिलों के लगभग 44 लाख और यूपी के करीब 21 लाख लोगों को पीने का पानी मिलेगा। साथ ही, यह योजना जल विद्युत परियोजनाओं की मदद से हरित ऊर्जा में 100 मेगावाट से अधिक का योगदान भी देगी। प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम मोदी बुधवार दोपहर खजुराहो में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखना भी शामिल है।
पढ़े पूरी खबर...
देश में पहली बार: अब सुदूर इलाकों के छोटे अस्पतालों में बड़ा इलाज कर सकेंगे डॉक्टर
लाइव सर्जरी के दौरान डॉ. सुधीर रावल ।
- फोटो : अमर उजाला
देश में पहली बार टेली मेडिसिन की तरह टेली सर्जरी को भी लागू करने की मान्यता मिल गई है। इससे अब छोटे अस्पतालों में भी कैंसर और न्यूरो जैसी बड़ी सर्जरी हो सकेंगी। इसके लिए ऑपरेशन थियेटर में डॉक्टर के उपस्थित रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कई किमी दूर बैठे डॉक्टर रोबोट तकनीक के सहारे एक साथ कई अस्पतालों में मरीजों की सर्जरी को पूरा कर सकते हैं।
पढ़े पूरी खबर...
दिल्ली हाईकोर्ट का अहम फैसला- यौन उत्पीड़न और तेजाब हमले की पीड़िता का मुफ्त इलाज न करना अपराध
Delhi High Court
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसले में कहा कि सरकारी या निजी अस्पताल यौन अपराध, तेजाब हमले या इस तरह के अन्य अपराधों की पीड़िताओं का इलाज करने से इन्कार नहीं कर सकते। ऐसी पीड़िताओं को मुफ्त इलाज मुहैया नहीं कराना अपराध है। सभी अस्पताल ऐसी पीड़िताओं का मुफ्त इलाज करें, अन्यथा आपराधिक कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें। पढ़े पूरी खबर..
New Governors: पांच नए राज्यपालों की नियुक्तियां, अजय भल्ला मणिपुर के गवर्नर
पांच राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से देश के कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्तियां की गई है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, मिजोरम के राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा के मौजूदा राज्यपाल रघुबर दास का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है।
पढ़े पूरी खबर..
Pilibhit Encounter: तराई में आतंकियों के मददगारों की तलाश तेज, NIA-ATS समेत कई एजेंसियों ने डाला डेरा
पीलीभीत एनकाउंटर प्रकरण
- फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े तीन आतंकियों के एनकाउंटर के बाद तराई इलाके में सरगर्मी से उनके मददगारों की तलाश की जा रही है। जंगली इलाके के झाले इन्हें छुपने के लिए मुफीद हो सकते थे। एनआईए, आईबी व एटीएस समेत कई एजेंसियों की टीम ने यहां डेरा डाल रखा है। लखनऊ-चंडीगढ़ के अलावा दिल्ली गृह मंत्रालय में बैठे जिम्मेदारों को यह टीमें इनपुट भेज रही हैं। पढ़े पूरी खबर...
Congress Candidates List: कांग्रेस ने 26 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी
मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
- फोटो : अमर उजाला
आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची मंगलवार देर रात जारी कर दी है। दूसरी सूची में पार्टी ने 26 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के सामने जंगपुरा से फरहद सूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने अब तक 47 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पढ़े पूरी खबर...
Christmas Celebrations: प्रभु यीशु का जन्म... आकर्षक चरनी देख मंत्रमुग्ध हो रहे लोग; गिरजाघरों में प्रार्थना
क्रिसमस पर उल्लास... चर्च में सजावट
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
भारत समेत पूरी दुनिया में प्रभु यीशु के जन्म पर क्रिसमस मनाया जा रहा है। ईसाई धर्मावलंबियों ने आकर्षक चरनी सजाई है। जीसस के जन्म की झांकी देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं। गिरजाघरों में प्रार्थना हो रही है।
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, असम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और ओडिशा से आई तस्वीरों और वीडियो में क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना, चरनी की सजावट, दूधिया रोशनी में नहाए चर्च की साज-सज्जा दिखी। क्रिसमस के मौके पर की गई तैयारियां लोगों में उल्लास का संचार कर रही हैं।
पढ़े पूरी तरह..
पुंछ में बड़ा हादसा : सेेना का वाहन 350 फुट गहरी खाई में गिरा, पांच जवान बलिदान और पांच घायल
पुंछ में सेना का जवान दुर्घटनाग्रस्त (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिले का एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जख्मी हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़े पूरी खबर...
Inflation: नए साल में उच्च महंगाई और EMI के मोर्चे पर मिल सकती है राहत
रेपो दर
- फोटो : अमर उजाला
नए साल में उच्च महंगाई के साथ कार-होम लोन और अन्य कर्जों की मासिक किस्त (ईएमआई) के मोर्चे पर राहत मिलने की उम्मीद है। इसकी प्रमुख वजह खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर में नरमी है। आईसीआईसीआई बैंक ने एक रिपोर्ट में कहा, जनवरी, 2025 के आंकड़ों में अगर खाद्य महंगाई में गिरावट आती है, तो नए गवर्नर संजय मल्होत्रा की अगुवाई वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) फरवरी में होने वाली बैठक में रेपो दरों में कटौती कर सकती है।
पढ़े पूरी खबर...
Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, 15 लोगों की मौत; मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर हवाई हमला
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पक्तिका प्रांत के बरमल जिले में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 15 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान का यह हमला 24 दिसंबर की रात को हुआ, जिसमें सात गांवों को निशाना बनाया गया। इस हमले में शिकार बनाए गए गावों में लामन गांव भी शामिल है जहां एक ही परिवार के पांच सदस्य मारे गए। रिपोर्ट्स के अनुसार इस हमले को पाकिस्तानी जेट्स ने अंजाम दिया है।
पढ़े पूरी खबर..
Delhi : आज होगा आनंद विहार-अप्सरा बार्डर फ्लाईओवर का उद्घाटन
1
- फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर के बीच सिग्नल फ्री परियोजना का आज यानी बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी उद्घाटन करेंगी। बीते कई माह से इस फ्लाईओवर पर ट्रैफिक दौड़ाया जा रहा था। इससे क्षेत्र में जाम खत्म होगा। हालांकि अभी इस परियोजना में पेड़ बाधा बने हैं। लेकिन फ्लाईओवर पर ट्रैफिक चलाया जा सकता है। पढ़े पूरी खबर...
Salman Khan in Baby John: एजेंट बेबी जॉन को बचाने आएगा एजेंट भाईजान
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
अब जबकि करीब करीब ये सबको पता चल चुका है कि अभिनेता वरुण धवन की फिल्म ‘बेबी जॉन’ इसके निर्माता एटली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘थेरी’ की ही रीमेक है, बस फिल्म को थोड़ा नया लुक देने के लिए इसमें जैकी श्रॉफ का किरदार खूंखार बना दिया गया। लेकिन, फिल्म को लेकर असली हाइप बनी है इसमें अभिनेता सलमान खान का एक दमदार कैमियो होने की खबर सामने आने के बाद से। फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी बताते हैं कि इस कैमियो के लिए उन्हें सलमान से बात करने के लिए कितनी हिम्मत जुटानी पड़ी थी।
पढ़े पूरी खबर...
Champions Trophy: आठ साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी, 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे 15 मैच
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
ICC Champions Trophy 2025 Schedule Date and Time Table : अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होगा। यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा। पाकिस्तान के अलावा इस टूर्नामेंट की मेजबानी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को आगामी टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी कर दिया। टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा।
पढ़े पूरी खबर..