भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट
- फोटो : BCCI
1950 में खेला गया था पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट
पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट 1950 में खेला गया था। 26 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने वाले हर टेस्ट को बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है। भारत ने अब तक 16 ऐसे टेस्ट खेले हैं। इस बॉक्सिंग डे टेस्ट का मुक्केबाजी या इस तरह के किसी खेल से कोई नाता नहीं है। दरअसल, क्रिसमस डे (25 दिसंबर) के अगले दिन को कई देशों में बॉक्सिंग डे के नाम से जाना जाता है।
दुनिया में अलग-अलग देशों में इस दिन को लेकर अलग-अलग कहानियां हैं। कई देशों में इसका कनेक्शन क्रिसमस बॉक्स से बताया जाता है, वहीं कई जगहों पर चर्च में त्योहार के दिन गरीबों को गिफ्ट में दिए जाने वाले बॉक्स से जोड़ा जाता है। क्रिकेट में 'बॉक्सिंग डे टेस्ट' शब्द की शुरुआत 1892 में हुई थी। रोहित शर्मा पहली बार बॉक्सिंग डे टेस्ट में कप्तानी करते दिखेंगे।
बॉक्सिंग-डे टेस्ट से जुड़ीं तीन चर्चित कहानियां
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया बॉक्सिंग डे टेस्ट
- फोटो : BCCI
'बॉक्सिंग-डे' शब्द क्रिकेट से कब जुड़ा?
माना जाता है कि बॉक्सिंग डे की क्रिकेट में एंट्री 1892 में हुई थी। उसी साल ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शेफिल्ड शील्ड टूर्नामेंट में विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स के बीच क्रिसमस के दौरान एक मैच हुआ था। इसके बाद हर साल दोनों टीमों के बीच क्रिसमस के दौरान मैच होने लगे और यह एक परंपरा बन गई। हर मैच में बॉक्सिंग डे का दिन जरूर शामिल होता था। हालांकि, यह जरूरी नहीं था कि वह मैच 26 दिसंबर से शुरू हो।
1950-51 में पहला इंटरनेशनल बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच एशेज सीरीज में खेला गया था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मैच 22 दिसंबर से शुरु हुआ था और मैच का पांचवां दिन बॉक्सिंग डे के दिन पड़ा था। 1953 से 1967 के बीच एक ऐसा दौर भी आया जब कोई भी मैच बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) के दिन नहीं खेला गया। 1974-75 एशेज सीरीज का तीसरा मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड और बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) के दिन शुरु हुआ। यहीं से बॉक्सिंग डे टेस्ट की शुरुआत हुई। तब से लेकर अब तक ऑस्ट्रेलिया में सभी बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ही खेले जाते हैं।
बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड
- फोटो : X
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक नौ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया को महज दो मुकाबलों में जीत मिली है। पांच मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं। हालांकि, इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि इन दोनों टीमों के बीच पिछले दो बॉक्सिंग डे टेस्ट भारत ने जीते हैं। 2020 में रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने आठ विकेट और 2018 में कोहली की कप्तानी में भारत ने 137 रन से जीत हासिल की थी। 2014 का मैच ड्रॉ रहा था। वहीं, 1991 से लेकर 2011 तक ऑस्ट्रेलिया ने लगातार पांच बॉक्सिंग डे टेस्ट जीते। दोनों के बीच पहला बॉक्सिंग डे टेस्ट 1985 में खेला गया था, जो ड्रॉ रहा था।