प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कश्मीर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार (21 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से योग दिवस पर पीएम देश और दुनिया को अपना संदेश देंगे। वहीं, विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा में आज श्रीलंका का दौरा करेंगे। जयशंकर की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' के तहत है और श्रीलंका को लगातार अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के रूप में देखती है। इधर, तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले 10 लोगों की मौत होने की सूचना आई थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : अमर उजाला
आज कश्मीर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम कश्मीर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार (21 जून) को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से योग दिवस पर पीएम देश और दुनिया को अपना संदेश देंगे। जम्मू कश्मीर प्रशासन की तरफ से उनके स्वागत के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
विदेश मंत्री एस जयशंकर
- फोटो : एएनआई
विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे
विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने लगातार दूसरे कार्यकाल में अपनी पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा में आज श्रीलंका का दौरा करेंगे। जयशंकर की यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि यह यात्रा भारत की 'पड़ोसी पहले नीति' के तहत है और श्रीलंका को लगातार अपने निकटतम समुद्री पड़ोसी के रूप में देखती है। साथ ही विदेश मंत्री की इस यात्रा से दोनों देशों के बीच कनेक्टिविटी परियोजनाओं और अन्य क्षेत्रों में पारस्परिक रूप से लाभकारी होगी।
पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
कल्लाकुरिची में शराब पीने से 25 लोगों की मौत
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला कलेक्टर एमएस प्रशांत ने यह जानकारी दी है। इससे पहले 10 लोगों की मौत होने की सूचना आई थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं। जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना को निलंबित कर दिया गया है। रजत चतुर्वेदी को नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। कई पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित किया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द
- फोटो : एएनआई
UGC-NET परीक्षा रद्द करने का एलान
शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के तहत काम करने वाली स्वायत्त एजेंसी एनटीए ने मंगलवार को हुई यूजीसी-नेट परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से गड़बड़ी के संकेत मिलने के बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। मेडिकल इंट्रेंस परीक्षा (NEET) रिजल्ट का विवाद अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है कि शिक्षा मंत्रालय ने यूजीसी-नेट परीक्षा को भी रद्द करने का एलान किया है। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूजीसी-नेट परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। सरकार के मुताबिक परीक्षा में गड़बड़ी के मामले की जांच सीबीआई को सौंपी जा रही है।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : बासित जरगर
रक्षाबंधन के बाद घाटी में चुनाव का एलान संभव
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। रक्षाबंधन के बाद चुनाव का एलान हो सकता है। प्रस्तावित विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराने की योजना है। 24 जून से प्रदेश के मास्टर ट्रेनर का तीन दिन का प्रशिक्षण नई दिल्ली में आयोजित है। जम्मू-कश्मीर में नवंबर-दिसंबर 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसके बाद 2015 में पीडीपी-भाजपा गठबंधन की सरकार बनी थी, लेकिन जून 2018 में भाजपा के समर्थन वापस ले लेने से सरकार गिर गई थी। तबसे जम्मू-कश्मीर में निर्वाचित सरकार नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर...
आज दिन में राहत की उम्मीद
- फोटो : एएनआई
पहाड़ से लेकर मैदान तक बदला मौसम का मिजाज
लगातार एक महीने से अधिक समय से प्रचंड गर्मी और लू से जूझ रहे दिल्ली-एनसीआर को बुधवार की रात थोड़ी राहत मिली। रात करीब 10 बजे से मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार इस दौरान 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में कुछ कमी आई है। वैसे, पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला है।
पढ़ें पूरी खबर...
असम में बाढ़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
पूर्वोत्तर में बाढ़-भूस्खलन से लोग बेहाल, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। असम में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के करीमगंज जिले के बदुरपुर इलाके में मंगलवार की रात भूस्खलन के कारण एक ही परिवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन नाबालिग थे।
पढ़ें पूरी खबर...
PM Modi
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर को देंगे 3300 करोड़ का तोहफा
तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी योग दिवस पर अपने पहले दौरे पर जम्मू-कश्मीर को 3300 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं के लिए 2000 से अधिक लोगों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री वीरवार को दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचेंगे। वीरवार शाम छह बजे प्रधानमंत्री शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में युवाओं को सशक्त बनाना, जम्मू-कश्मीर को बदलना कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसी कार्यक्रम में वह सौगात देंगे। अगले दिन योग दिवस पर सुबह छह बजे वह योग प्रेमियों के साथ योग करेंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली की पीक बिजली मांग 8647 मेगावाट रही
- फोटो : freepik
राजधानी में 8,656 मेगावाट तक पहुंची बिजली की मांग
भीषण गर्मी में बिजली की मांग अपने चरम बिंदु पर है। ऐसा लग रहा है कि एक दिन से दूसरे दिन बढ़त बनाने की होड़ लगी हो। मंगलवार को पीक बिजली की मांग 8,647 मेगावाट रही, वहीं इस रिकाॅर्ड को तोड़ते हुए बुधवार को यह मांग 8,656 मेगावाट तक पहुंच गई, जो दिल्ली के इतिहास में सबसे अधिक है। स्टेट लोड डिस्पैच सिस्टम (एसएलडीसी) के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 3:06 बजे अधिकतम मांग दर्ज की गई। मई और जून में कुल 9 बार बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार गई है। अधिकतम बिजली की मांग पहली बार 22 मई को 8,000 मेगावाट पहुंची थी।
पढ़ें पूरी खबर...
यूएस आर्मी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
अमेरिकी सेना का दावा- सीरिया में ISIS के वरिष्ठ अधिकारी को मार गिराया
अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि रविवार को सीरिया में हवाई हमले में आईएसआईएस का एक वरिष्ठ अधिकारी मारा गया है। यूएस सेंट्रल कमांड ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आईएसआईएस संगठन के सदस्य की पहचान उसामा जमाल मुहम्मद इब्राहिम अल-जनाबी के रूप में की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि उसकी मौत से आईएसआईएस की क्षमता कम हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...