फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का तीन देशों का ऐतिहासिक दौरा आज से, ज्ञानवापी मामले पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Fri, 19 May 2023 06:57 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों के छह दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह तीन शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे और 40 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वहीं सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग व वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात हुई वहीं शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने के आसार हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...  
विज्ञापन

2 of 11
गुजरात यात्रा पर पीएम मोदी - फोटो : Social Media
पीएम मोदी का छह दिन में तीन देशों का ऐतिहासिक दौरा आज से
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तीन देशों के छह दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह तीन शिखर सम्मेलनों में शामिल होंगे और 40 से ज्यादा कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पीएम तीन देशों में चार दिन बिताएंगे, इस दौरान दुनियाभर के 24 से ज्यादा देशों के नेताओं से मिलेंगे। दौरे के पहले चरण में 19 से 21 मई के दौरान जी-7 देशों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने जापान जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

 
विज्ञापन

3 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
ज्ञानवापी मामला : कार्बन डेटिंग पर सुप्रीम सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट ज्ञानवापी परिसर में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की उम्र का पता लगाने के लिए कार्बन डेटिंग व वैज्ञानिक सर्वेक्षण कराने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

4 of 11
दिल्ली में गर्मी - फोटो : अमर उजाला
आज से फिर चढ़ेगा पारा, रविवार को रवि का रूप होगा विकराल
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार देर रात हुई बारिश और गुरुवार को चली ठंडी हवा से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, शुक्रवार से पारा फिर चढ़ने के आसार हैं। अनुमान है कि शुक्रवार को चिलचिलाती धूप के कारण तापमान 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

5 of 11
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सुप्रीम कोर्ट को मिलेंगे दो नए जज, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; सीजेआई आज दिलाएंगे शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रशांत कुमार मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया। इसके साथ उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता के. वेंकटरमण विश्वनाथन को भी सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है। कल यानी शुक्रवार सुबह 10.30 बजे शपथग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

6 of 11
केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी। - फोटो : अमर उजाला
टेनी को बरी करने के खिलाफ सरकार की अपील पर लखनऊ पीठ आज सुनाएगी फैसला
लखीमपुर खीरी के प्रभात गुप्ता हत्याकांड मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र उर्फ टेनी को बरी करने के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में शुक्रवार को फैसला सुनाया जाएगा। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

7 of 11
इमरान खान - फोटो : सोशल मीडिया
आतंकियों को पकड़ने के लिए आज इमरान के घर की तलाशी लेगी पंजाब पुलिस
पंजाब सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पंजाब पुलिस शुक्रवार को लाहौर में इमरान खान के घर की तलाशी लेने के लिए एक टीम भेजेगी ताकि पूर्व प्रधानमंत्री से अनुमति लेने के बाद उनके आवास में कथित रूप से छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ा जा सके।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
 

8 of 11
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Spokesperson, Ministry of Home Affairs
शाह बोले- आधुनिक भारत के इतिहास में चार गुजरातियों का महत्वपूर्ण योगदान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि चार गुजराती महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोरारजी देसाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के आधुनिक इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को देख चालक ने नहीं रोकी बस तो ड्यूटी से हटाया
महिलाओं के डीटीसी बसों में निशुल्क सफर की सुविधा को देखकर क्लस्टर बस नहीं रोकने का बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। मामला संज्ञान में आने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे गंभीरता से लिया और चालक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

10 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
चरवाहों और किसानों के बीच खूनी झड़प में अब तक 85 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित
नाइजीरिया में  किसानों और चरवाहों के बीच हुई खूनी झड़प में अब तक 85 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। वहीं, मध्य नाइजीरिया में तीन हजार से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

11 of 11
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
कोहली के शतक के दम पर आरसीबी ने हैदराबाद को हराया
आईपीएल 2023 के 65वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे। इसके जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में दो विकेट खोकर 187 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें