फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top: गृह मंत्रालय ने नौकरशाही में किया फेरबदल; बिहार में बदला 'गया' का नाम और पाकिस्तान के झूठ का फिर खुलासा

Fri, 16 May 2025 08:21 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से कोई भी नुकसान न होने की बात कह रहा पाकिस्तान का एक और फिर बेनकाब हुआ है। अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने उसकी पोल खोली है। पूर्व एयर मार्शल ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है कि भारत ने एक के बाद एक चार ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। भारत की सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान का एयर बोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) तबाह हो गया। वहीं जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं। पुलिस ने यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 40 आईएएस और 26 अफसरों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत चार आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबित, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर राजधानी में चली धूल भरी आंधी से हवा जहरीला हो गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन

अपनों ने ही खोल दी पाकिस्तान के झूठ की पोल

पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर और भारत की ब्रह्मोस मिसाइल। - फोटो : एक्स/वायरल वीडियो
भारत के ऑपरेशन सिंदूर से कोई भी नुकसान न होने की बात कह रहा पाकिस्तान का एक और फिर बेनकाब हुआ है। अब पाकिस्तान के ही पूर्व एयर मार्शल मसूद अख्तर ने उसकी पोल खोली है। पूर्व एयर मार्शल ने एक टीवी इंटरव्यू में साफ तौर पर कहा है कि भारत ने एक के बाद एक चार ब्रह्मोस मिसाइलें दागीं। भारत की सटीक कार्रवाई से पाकिस्तान का एयर बोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) तबाह हो गया। पढ़ें पूरी खबर..

पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, आतंकियों के तीन मददगार गिरफ्तार

जम्मू में नियंत्रण रेखा पर गश्त करते बीएसएफ के जवान(फाइल फोटो) - फोटो : ANI

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में शुक्रवार को पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, तीनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े हैं। पुलिस ने यूएपीए की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर..

बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित की,

करुण नायर - फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारत ए टीम घोषित कर दी है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम करुण नायर को मिला और उन्होंने इसके लिए टीम में जगह दी गई है। भारत ए टीम को इंग्लैंड दौरे पर इंग्लैंड लायंस टीम के खिलाफ दो प्रथम श्रेणी मैच खेलने हैं। पढ़ें पूरी खबर..

गृह मंत्रालय ने नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल

केंद्रीय गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के 40 आईएएस और 26 अफसरों के तबादले और नियुक्तियां की हैं। इनमें अरुणाचल प्रदेश में कार्यरत चार आईएएस और पांच आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबित, यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर..

धूल भरी आंधी से जहरीली हुई हवा, 278 दर्ज किया गया AQI

दिल्ली की जहरीली हवा - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में चली धूल भरी आंधी से हवा जहरीला हो गई है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) खराब श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को एक्यूआई 278 दर्ज किया। इसमें बृहस्पतिवार की तुलना में 14 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। पढ़ें पूरी खबर..
 

दिल्ली मेट्रो के यात्री ध्यान दें: कल येलो लाइन की टाइमिंग में बदलाव

Delhi Metro Train - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और सेंट्रल सेक्रेटेरियट के बीच शनिवार 17 मई को सुबह होने वाले रखरखाव कार्य के कारण मेट्रो सेवाओं को नियंत्रित करने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

सिंधु जल संधि को लेकर महबूबा पर CM अब्दुल्ला ने कसा तंज

महबूबा मुफ्ती और सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व सीएम और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर महबूबा मुफ्ती के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता पाने और सीमा पार बैठे लोगों को खुश करने की अपनी अंधी लालसा के लिए सच्चाई से मुंह मोड़े रहते हैं। साथ ही उन्होंने सिंधु जल संधि को जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए सबसे बड़ा घाटा बताया है। पढ़ें पूरी खबर...

व्यापारिक संगठनों की सरकार से अपील

भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
भारत-पाकिस्तान संघर्ष में तुर्की और अजरबेजान जैसे देशों का पाकिस्तान को खुला समर्थन देना भारत के लोगों को रास नहीं आया है। भारतीयों की ओर से उनका बहिष्कार किया जा रहा है। इस बीच, देश के सभी व्यापारी संगठनों ने भारत सरकार से इन देशों से सभी प्रकार के व्यापार बंद करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर..

रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : ANI

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग पर विराम लगाने की कोशिश जारी है। शुक्रवार को तीन साल में पहली बार रूस-यूक्रेन के बीच शांति वार्ता शुरू हुई। तुर्किये के इस्तांबुल में हो रही वार्ता में यूक्रेन और रूस के प्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने रूस पर अस्वीकार्य मांगें रखने का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर...

दुनिया में PAK को बेनकाब करेंगे भारतीय सांसद

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जाएगा विदेश - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब भारत के सांसद दुनियाभर में पाकिस्तान को बेनकाब करेंगे। भारत सरकार ने पाकिस्तान की करतूत दुनियाभर के सामने उजागर करने के लिए अगले सप्ताह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को अलग-अलग देशों की यात्रा के लिए भेजने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि कम से कम 30 सांसदों को 10 दिन के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा पर भेजा जाएगा। इसे लेकर सरकार ने विपक्ष सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों से बात की है। कुछ दलों ने अपने सांसदों को भेजने की मंजूरी भी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

गया का नाम गयाजी, राज्यकर्मियों का DA बढ़ा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
गयाजी अबतक हम-आप श्रद्धा से कहते थे, लेकिन अब बिहार के गया जिले का नाम कागज पर भी यही हो गया है। बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने शुक्रवार को कैबेनिट से इसपर मुहर लगा दी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से पौराणिक ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के शहर और जिले गया का नाम गयाजी करने का प्रस्ताव लाया गया, जिसे कैबिनेट ने स्वीकार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें