फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: मणिपुर में 10 उग्रवादी ढेर; त्राल में मुठभेड़; आज वक्फ पर सुप्रीम सुनवाई; कई राज्यों में बदलेगा मौसम

Thu, 15 May 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में एक अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। मणिपुर के चंदेल जिले में सैनिकों पर संदिग्ध सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान 10 कैडरों को मार गिराया। इसके अलावा, जम्मू कश्मीर में 48 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़ की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्राल में मुठभेड़ हुई है। इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की सांविधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई सीजेआई जस्टिस बीआर गवई व जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह करेंगे। पूर्व सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना, जिनकी पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी, ने 13 मई को पद छोड़ दिया। इसके अलावा, अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश करेगा। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग करेगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

भारतीय सेना का चिह्न (फाइल) - फोटो : एएनआई

Indo-Myanmar Border: मणिपुर के चंदेल जिले में 10 उग्रवादी ढेर
पूर्वोत्तर भारत के मणिपुर में एक अभियान के दौरान सेना को बड़ी कामयाबी मिली। मणिपुर के चंदेल जिले में सैनिकों पर संदिग्ध सशस्त्र कैडरों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई के दौरान 10 कैडरों को मार गिराया। भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद शुरू किया गया ऑपरेशन अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...
 

file pic - फोटो : अमर उजाला

Jammu Kashmir : त्राल में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों में मुठभेड़, 48 घंटे में दूसरी झड़प
जम्मू कश्मीर में 48 घंटे के भीतर दूसरी मुठभेड़ की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार त्राल में मुठभेड़ हुई है। सीमा पर गोलाबारी थमते ही सुरक्षाबलों ने घर में छिपे बैठे आतंकियों का सफाया शुरू कर दिया है। इससे पहले दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मंगलवार सुबह आठ बजे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें लश्कर-ए-ताइबा के शीर्ष कमांडर शाहिद कुट्टे और अदनान शफी समेत तीन आतंकी मारे गए। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

Supreme Court: आज संशोधित वक्फ कानून के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट बृहस्पतिवार को वक्फ (संशोधन) अधिनियम 2025 की सांविधानिक वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। मामले की सुनवाई सीजेआई जस्टिस बीआर गवई व जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह करेंगे। पूर्व सीजेआई जस्टिस संजीव खन्ना, जिनकी पीठ मामले की सुनवाई कर रही थी, ने 13 मई को पद छोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

मौसम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार
अगले तीन से चार दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दक्षिण अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन के कुछ हिस्सों, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, पूरे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के शेष हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

मंत्री विजय शाह। - फोटो : अमर उजाला

Vijay Shah: हाईकोर्ट के निर्देश पर मानपुर थाने में FIR, इस्तीफे से किया इनकार
मध्य प्रदेश के आदिवासी विकास मंत्री और आठ बार के विधायक कुंवर विजय शाह कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर बुरे फंस गए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर उनके खिलाफ मानपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेंगलुरु दौरे से लौटने के बाद बड़ी बैठक हुई। सूत्रों के अनुसार इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शाह से इस्तीफे की मांग, लेकिन शाह अड़ गए कि उन्हें गुरुवार को हाईकोर्ट में पक्ष रखने का अवसर दिया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष। - फोटो : ANI

Bangladesh IMF Aid: बांग्लादेश ने आईएमएफ से ₹65.12 अरब की अतिरिक्त मदद मांगी
बांग्लादेश वर्तमान में आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहा है। इस बीच, बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से करीब 762 मिलियन डॉलर ( 65,12,45,58,600 रुपये) की अतिरिक्त मदद मांगी है। आईएमएफ ने बुधवार को कहा कि इस मांग के बाद, आईएमएफ से बांग्लादेश को मिलने वाली कुल मदद लगभग 4.1 अरब डॉलर हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

ऐतिहासिक क्षण : पहली बार दिल्ली से 800 सैनिक लेकर श्रीनगर पहुंची ट्रेन
दिल्ली से ट्रेन के माध्यम से श्रीनगर पहुंचने का सपना बुधवार को साकार हो गया। उधुमपर-श्रीनगर-बारामुला (यूएसबीआरएल) रेल लिंक से पहली बार सुरक्षाबलों को लेकर ट्रेन दिल्ली से श्रीनगर पहुंची। ट्रेन को विशेष रूप से सुरक्षाबलों के लिए चलाया गया। पढ़ें पूरी खबर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : पीटीआई

Defence Exports: रक्षा निर्यात में एक दशक में 34 गुना की ऐतिहासिक उछाल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का रक्षा निर्यात अब तक के उच्चतम स्तर पर है। पिछले एक दशक में इसमें 34 गुना की बढ़ोतरी हुई है। भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भर भारत की भावना से प्रेरित पहले से कहीं अधिक मजबूत हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

बैठक में मौजूद सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख - फोटो : X@HQ_IDS_India

Operation Sindoor: थल-वायु-नौसेना के शानदार तालमेल पर CDS की मौजूदगी में मंथन
भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में पूर्व सैनिकों और विभिन्न थिंक टैंक के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना, वायुसेना और नौसेना के बीच शानदार तालमेल पर मंथन किया गया। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी मौजूद रहे, जिन्होंने भारत के निर्णायक सैन्य अभियान के बारे में बात की। पढ़ें पूरी खबर...

केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

Chardham Yatra: दुनिया के हर कोने से लोग उत्तराखंड आने के इच्छुक
दुनिया के हर कोने से लोग चारधाम यात्रा में आने के लिए इच्छुक हैं। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 28 लाख पार हो चुका है। इसमें 150 से अधिक देशों से 31581 लोगों ने पंजीकरण कराया है। यूएसए, नेपाल, मलेशिया यूके, आस्ट्रेलिया, कनाडा से सबसे अधिक यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

ब्याज दरें और महंगाई घटने से शहरी परिवारों की वित्तीय स्थिति सुधरी
ब्याज दरें और महंगाई के घटने से शहरी परिवारों की वित्तीय स्थिति में तेजी से सुधार हुआ है। इसका अंदाजा शहरी उपभोक्ता धारणा सूचकांक से लगाया जा सकता है, जो लगातार दूसरे महीने बढ़कर अप्रैल में 108.8 पहुंच गया। यह एक साल में सबसे ज्यादा है। मार्च में यह 107.7 और फरवरी में 104.3 था। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकनॉमी (सीएमआईई) के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव से आगे धारणाओं को झटका लग सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI

IPL 2025: विदेशी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से टीमों को नहीं पड़ेगा फर्क
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद 17 मई से एक बार फिर आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सत्र के बाकी बचे मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया और फ्रेंचाइजियों को उनके सभी खिलाड़ियों को एकत्र करने के निर्देश दिए। हालांकि, कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने बाकी बचे सत्र के लिए अनुपलब्धता जाहिर की है। ऐसे में आईपीएल ने टीमों को राहत देने का फैसला किया है। पढ़ें पूरी खबर...

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 की प्रतिभागी - फोटो : पीटीआई

भक्ति भाव में डूबीं मिस वर्ल्ड प्रतिभागी, तेलंगाना के प्रसिद्ध रामप्पा मंदिर के किए दर्शन
मिस वर्ल्ड 2025 की प्रतियोगियों ने बुधवार 14 मई को तेलंगाना के दो सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों के दर्शन किए। वे मुलुगु जिले में रामप्पा मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। इसके बाद वारंगल में प्रसिद्ध हजार स्तंभ मंदिर भी पहुंचीं। इस दौरान प्रतिभागी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। भारतीय संस्कृति और धरोहरों को देख वे अभिभूत हुईं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद - फोटो : एएनआई
Pahalgam Terror Attack: टीआरएफ के खिलाफ UNSC में प्रस्ताव पेश करेगा भारत
भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने वाले ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश करेगा। भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में टीआरएफ को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें