फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: ट्रंप की रैली में चली गोली, शूटर समेत दो लोगों की मौत; बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं

Sun, 14 Jul 2024 07:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला हुआ है। पेंसिलवेनिया में उनकी रैली के दौरान शूटर ने गोली चलाई, जो ट्रंप के दाहिने कान पर लगी, जिसके बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंट ट्रंप को मंच से नीचे उतारने के बाद गाड़ी में बैठाकर ले गए। रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। वहीं, डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अफसोस जताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। इसके अलावा, दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी क्षेत्रों में झमाझम बरसात हो रही है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ट्रंप की रैली के दौरान गोली चली - फोटो : एएनआई / सीएनएन
अमेरिका में ट्रंप की रैली के दौरान चली गोली, बंदूकधारी समेत दो लोगों की मौत
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान गोली चलने की खबर है। पेंसिलवेनिया में ट्रंप की रैली के दौरान फायरिंग हुई। इसमें रैली में मौजूद शख्स के साथ-साथ एक बंदूकधारी की भी मौत हुई है। पेन्सिलवेनिया के बटलर में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोलीबारी के मामले में सीबीएस न्यूज ने बताया कि गोली चलने के तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने ट्रंप को मंच से नीचे उतार दिया। पढ़ें पूरी खबर...

कमला हैरिस, रैली में गोलीबारी के बाद डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ani
राष्ट्रपति बाइडन बोले- अमेरिका में हिंसा की जगह नहीं; भारतवंशी कमला हैरिस ने भी निंदा की
डोनाल्ड ट्रंप की रैली में गोली चलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने  जो बाइडन ने अफसोस जताते हुए चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। बाइडन ने कहा,’सभी एजेंसियों ने मुझे घटना के बाद जानकारी दी है। मैंने ट्रंप से बात करने की कोशिश की लेकिन वह अभी डॉक्टरों के साथ हैं और सुरक्षित हैं। इस तरह की घटना के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है। हम सभी देशवासियों के लिए यह समय एकजुट रहने का है। हम इस तरह की घटनाओं को देश में होने की अनुमति नहीं दे सकते और ना ही हम ऐसा होने देंग। मैं अपनी खुफिया एजेंसियों का शुक्रिया अदा करता हूं। यह रैली बिना किसी समस्या के शांतिपूर्ण ढंस से आयोजित की जानी चाहिए थी, यह अमेरिका में इस तरह की हिंसा बिल्कुल भी सही नहीं है। मैं जैसे ही डोनाल्ड ट्रंप से बात कर पाऊंगा आपको सूचना दूंगा। लेकिन अभी वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।’ पढ़ें पूरी खबर...

मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
झमाझम बारिश ने उमस से दिलाई राहत, आठ राज्यों में आज रेड-ऑरेंज अलर्ट
दक्षिण पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पूरब से लेकर पश्चिम और उत्तर से लेकर दक्षिण तक देश के सभी क्षेत्रों में झमाझम बरसात हो रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों के साथ ही उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में शनिवार को बारिश हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन सड़कों और आवासीय इलाकों में पानी भरने से दुश्वारियों का सामना भी करना पड़ा। हालांकि, पिछले कई दिनों से बाढ़ की मार झेल रहे असम को अब कुछ राहत मिलती नजर आ रही है और कई जिलों में बाढ़ का पानी कम हो रहा है, लेकिन मुंबई और सुदूर दक्षिण के राज्य केरल में बारिश कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने रविवार को आठ राज्यों में भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत सभी राज्यों और चार केंद्रशासित प्रदेशों में अगले पांच दिनों तक अलग-अलग स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

जगन्नाथ पुरी मंदिर - फोटो : ani
जगन्नाथ मंदिर का 'रत्न भंडार' 46 साल बाद आज खुलेगा
ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर का प्रतिष्ठित खजाना 'रत्न भंडार' रविवार को खुलेगा। राज्य सरकार आभूषणों और अन्य कीमती सामानों की सूची बनाने के लिए इस खजाने को 46 साल बाद खोल रही है। इससे पहले यह 1978 में खोला गया था। पुरी के जिला कलेक्टर सिद्धार्थ शंकर स्वैन ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इस मौके का इस्तेमाल मंदिर की मरम्मत के लिए करेगा। राज्य सरकार की गठित 16 सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति ने रत्न भंडार को 14 जुलाई को खोलने की सिफारिश की थी। राज्य विधानसभा में 2018 में बताया गया था कि रत्न भंडार में 12,831 तोले के स्वर्ण आभूषण हैं। इनमें कीमती रत्न जड़े हुए हैं और साथ ही 22,153 तोले चांदी के बर्तन और अन्य सामान हैं। पढ़ें पूरी खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
यूपी में 11 आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले
प्रदेश सरकार ने देर रात 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इनमें अयोध्या समेत पांच जिलों के डीएम बदले गए हैं। प्रतीक्षारत चल रहीं निधि श्रीवास्तव को बदायूं का डीएम बनाया गया है। बदायूं के डीएम मनोज कुमार को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज का सचिव बनाया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण की सीईओ  दिव्या मित्तल को  देवरिया का डीएम बनाया गया है। देवरिया के डीएम अखंड प्रताप सिंह को उनके स्थान पर ग्रामीण  सड़क विकास प्राधिकरण में भेजा गया है। सोनभद्र के डीएम चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

अमरनाथ यात्रा 2024 - फोटो : एजेंसी
बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा आज हो सकता है 3 लाख के पार
बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से रोजाना हजारों श्रद्धालु जम्मू कश्मीर में पहुंच रहे हैं। रविवार को दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार होने की उम्मीद है। इस बीच शनिवार को 14200 श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी दी। अब तक 2,93,929 श्रद्धालु भोले के समक्ष नतमस्तक हो चुके हैं। आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 183 छोटे बड़े वाहनों में 4669 श्रद्धालु कश्मीर के लिए रवाना हुए। पढ़ें पूरी खबर...

Tomato - फोटो : iStock
आंध्र-कर्नाटक से आपूर्ति बढ़ने से टमाटर की कीमतों में नरमी की आस
दक्षिणी राज्यों- आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से टमाटर की आपूर्ति बढ़ने से आने वाले दिनों में टमाटर की कीमतों में नरमी की उम्मीद है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, अगर भारी बारिश से आपूर्ति शृंखला बाधित नहीं होती है तो आगामी हफ्तों में इसमें कमी आ सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
PM मोदी बोले- विकसित भारत की यात्रा में मीडिया की भूमिका अहम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मीडिया की स्वाभाविक भूमिका गंभीर मुद्दों पर चर्चा करके विमर्श पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा में समाचार पत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिस देश के नागरिक अपनी क्षमताओं पर विश्वास हासिल कर लेते हैं, वह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करना शुरू कर देते हैं। आज भारत में भी यही हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रकाशनों से अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर...

Tax टैक्स new - फोटो : istock
कॉरपोरेट अग्रिम कर में वृद्धि से प्रत्यक्ष कर संग्रह 20 फीसदी बढ़ा
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से शनिवार जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 11 जुलाई, 2024 तक का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 5,74,357 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसमें 2,10,274 करोड़ रुपये का सीआईटी और 3,46,036 करोड़ रुपये का पीआईटी शामिल है। इसके अलावा प्रतिभूति लेनदेन कर (एसटीटी) ने प्रत्यक्ष कर संग्रह में 16,634 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। पिछले वर्ष इसी अवधि में शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 4,80,458 करोड़ रुपये था। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

मनोज जरांगे - फोटो : ANI
मराठा आरक्षण के लिए जरांगे 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे
आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने शनिवार को घोषणा की है कि अब अगर सरकार ने मराठों को आरक्षण नहीं दिया तो 20 जुलाई से वह अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मुंबई पहुंचेंगे। जरांगे ने मराठों से आंदोलन के अगले चरण के लिए मुंबई में इकट्ठा होने की अपील की है। आंदोलन की घोषणा 20 जुलाई को की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें