फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: बेल्जियम में भगोड़ा मेहुल चोकसी गिरफ्तार; हरियाणा में गरजे पीएम मोदी; पढ़ें दिनभर की सुर्खियां

Mon, 14 Apr 2025 08:57 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दिन की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।  बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसे हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का कहना है कि भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भी किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का मॉडल है जो पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा का मॉडल है, जो सत्य पर चल रहा है। सपना है देश को विकसित भारत बनाने का। यमुनानगर भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। एक तरफ मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी रोजाना आठ से दस घंटे पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके। राणा को पिछले सप्ताह अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लगाया गया था। तो दूसरी तरफ बंगाल में वक्फ कानून को लेकर जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थक पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई। यह हिंसा बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हुई। यह झड़प तब हुई, जब पुलिस ने आईएसएफ समर्थकों को पार्टी के नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी की रैली में जाने से रोकने की कोशिश की। नौशाद सिद्दीकी की रैली कोलकाता के रामलीला मैदान में हुई। पुलिस का कहना है कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

भारत ने बेल्जियम से की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण का अनुरोध

मेहुल चोकसी। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब नेशनल बैंक ऋण घोटाले मामले में वांछित भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी को बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है।  बेल्जियम की संघीय लोक सेवा ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि भगोड़े भारतीय व्यवसायी मेहुल चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में उसे हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का कहना है कि भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध भी किया है। पढ़ें पूरी खबर..

PM मोदी ने किया जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट की यूनिट और कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का मॉडल है जो पूरी तरह से फेल साबित हो रहा है, दूसरी तरफ भाजपा का मॉडल है, जो सत्य पर चल रहा है। सपना है देश को विकसित भारत बनाने का। यमुनानगर भी इसी तर्ज पर आगे बढ़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

तहव्वुर राणा से हर दिन 10 घंटे हो रही है पूछताछ

2008 मुंबई आतंकी हमले में तहव्वुर राणा की भूमिका। - फोटो : PTI/ANI

मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारी रोजाना आठ से दस घंटे पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस हमले के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके। राणा को पिछले सप्ताह अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लगाया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, पुलिस से भिड़े आईएसएफ समर्थक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा। - फोटो : अमर उजाला
बंगाल में वक्फ कानून को लेकर जारी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा घटना में इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के समर्थक पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान जमकर बवाल हुआ। हिंसा में कई लोगों के घायल होने की खबर है और कई पुलिस वाहनों को आग लगा दी गई। यह हिंसा बंगाल के दक्षिण 24 परगना में हुई। यह झड़प तब हुई, जब पुलिस ने आईएसएफ समर्थकों को पार्टी के नेता और भांगर विधायक नौशाद सिद्दीकी की रैली में जाने से रोकने की कोशिश की। नौशाद सिद्दीकी की रैली कोलकाता के रामलीला मैदान में हुई। पुलिस का कहना है कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर...

कौन हैं रामपाल?: पीएम मोदी से मिलने का 14 साल का वनवास हुआ खत्म

रामपाल कश्यप को जूते पहनाते पीएम मोदी। - फोटो : संवाद

डॉ. बीआर अंबेडकर की 135वीं जयंती के मौके पर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में थर्मल पॉवर प्लांट की नई यूनिट का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने यमुनानगर के दीनबंधु छोटूराम थर्मल पावर प्लांट में करीब 8469 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली 800 मेगावाट की तीसरी इकाई का शिलान्यास किया। पढ़ें पूरी खबर...

सैफ को ट्रोल करने वालों को सोहा का करारा जवाब

सोहा अली खान और सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री सोहा अली खान और नुसरत भरुचा की फिल्म ‘छोरी 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इसी बीच सोहा ने अमर उजाला के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म के सेट पर हुए अपने अनुभव साझा किए। साथ ही अभिनेत्री ने सैफ अली खान के हॉस्पिटल से वापस आने पर हुई ट्रोलिंग पर भी करारा जवाब दिया। जानते हैं उन्होंने क्या कहा? पढ़ें पूरी खबर...

क्या अब भारत लाया जाएगा भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी

मेहुल चोकसी। - फोटो : अमर उजाला
भारत के भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को सोमवार सुबह बेल्जियम से गिरफ्तार किया गया है। चोकसी बीते करीब सात साल से भारतीय एजेंसियों की पकड़ से दूर है। चोकसी की गिरफ्तारी के बाद  यह चर्चा है कि क्या 26/11 हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा के बाद चोकसी का प्रत्यर्पण भी कर सकता है? पढ़ें पूरी खबर..

कांग्रेस नेता ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दिया बयान

भाजपा नेता नीरज कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

कांग्रेस के एक नेता ने गठबंधन के खिलाफ बयान देकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी का चेहरा उन्हें किसी भी हालत में स्वीकार नहीं है। कांग्रेस नेता ने तो यहां तक कह दिया कि तेजस्वी यादव पर एक आरोप है, जो चुनाव में जीत का बाधा बनेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कर्जदारों को अब मिलेगा रेपो रेट में कटौती का फायदा

पुवायां में राजा मार्केट स्थित  एसबीआई शाखा। संवाद

देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने रिजर्व बैंक की नीतिगत दर में कटौती के बाद अपनी उधार दरें 25 आधार अंक घटाने का एलान किया है। इससे मौजूदा और नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए लोन लेना सस्ता हो गया है। एमपीसी के बाद रेपो रेट में कटौती के बाद, एसबीआई की रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) 25 आधार अंकों की कमी के साथ 8.25 प्रतिशत हो जाएगी। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन

नशे में जैन संतों को पीटने का मामला गरमाया, विरोध में सिंगोली बंद

जैन संत और पुलिस गिरफ्त में मारपीट करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

नीमच जिले के ग्राम कछाला में तीन जैन संतों के साथ बीती रात छह बदमाशों ने मारपीट की, जिससे संतों के शरीर पर गंभीर चोट आई। इसके विरोध में जैन समाज द्वारा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सिंगोली बंद का आव्हान किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को रात को ही गिरफ्तार कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल सिंगोली पहुंचे। यहां संतों से मिलकर उनका हाल जाना और जैन समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें