आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। उधर, काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना प्रसादम शनिवार से बिकने लगेगा। विजयदशमी पर प्रसादम बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जाएगा, फिर मंदिर परिसर में ही लगे स्टालों से बिक्री शुरू की जाएगी। प्रसादम शास्त्र सम्मत होगा। विद्वानों की टीम ने शास्त्रों के अध्ययन के बाद ही चावल के आटे, चीनी और बेल पत्र के चूर्ण से प्रसाद बनाया गया है। जो बेल पत्र बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जाता है, उसी का चूर्ण बनाकर प्रसादम में मिलाया गया है। प्रसादम बनाने के नियमों का सख्त रखा गया है। इसके अलावा, मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है। ट्रेन हादसे के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है।
- फोटो : अमर उजाला
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा आज, जानें रावण दहन मुहूर्त
आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है। आइए जानते हैं दशहरा पर्व की तिथि, पूजा विधि, रावण दहन का मुहूर्त समेत कई जानकारियां...
पढ़ें पूरी खबर...
श्री काशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना प्रसादम आज से बिकने लगेगा
काशी विश्वनाथ मंदिर का अपना प्रसादम शनिवार से बिकने लगेगा। विजयदशमी पर प्रसादम बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जाएगा, फिर मंदिर परिसर में ही लगे स्टालों से बिक्री शुरू की जाएगी। प्रसादम शास्त्र सम्मत होगा। विद्वानों की टीम ने शास्त्रों के अध्ययन के बाद ही चावल के आटे, चीनी और बेल पत्र के चूर्ण से प्रसाद बनाया गया है। जो बेल पत्र बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया जाता है, उसी का चूर्ण बनाकर प्रसादम में मिलाया गया है। प्रसादम बनाने के नियमों का सख्त रखा गया है।
पढ़ें पूरी खबर...
तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई
- फोटो : PTI
तमिलनाडु में ट्रेन हादसा, बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई
मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है। ट्रेन हादसे के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है।
पढ़ें पूरी खबर...
गाजा पट्टी के पास रीम का क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
इस्राइल के सेडरट शहर और रीम से हमास के कत्लेआम की ग्राउंड रिपोर्ट
तारीख थी सात अक्तूबर, 2023...सुबह के साढ़े छह बज रहे थे। लोग सामान्य दिनों की तरह व्यस्त थे। बच्चे खेलकूद में लगे थे...तभी इस्राइल के दक्षिणी इलाके के सेडरट शहर में अचानक तीन रॉकेट गिरे और बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद गाड़ियों से आए हमास लड़ाकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर कत्लेआम मचाना शुरू कर दिया। शहर लाशों के ढेर में तब्दील होने लगा। इससे आक्रोशित इस्राइल ने अपने दुश्मनों से बदला लेना शुरू किया। तब से लेकर आज तक पश्चिम एशिया के इस हिस्से में लगातार युद्ध चल रहा है। एक साल बाद अमर उजाला इस्राइल के उसी सेडरट शहर में पहुंचा, जहां से युद्ध की शुरुआत हुई थी। सिसकियां लेता यह शहर आज भी गुस्से में है। लोग कहते हैं, हमास ने जो दर्द दिया उसकी माफी नहीं हो सकती।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Delhi: पराली जलाने पर रोक न लगा पाने वाले अधिकारियों पर करें कार्रवाई
दिल्ली-एनसीआर से जुड़े राज्यों में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में पराली जलाने पर रोक लगाने में असमर्थ अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व दिल्ली के जिलाधिकारियों से कहा है कि वे ऐसे अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएं जो कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
बिना डॉक्टर के पर्चे के भी खरीद सकेंगे आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियां
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आई-पिल या अनवांटेड 72 जैसी आपातकालीन गर्भनिरोधक गोलियों की बिक्री और वितरण के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और ये बिना डॉक्टर के पर्चे के उपलब्ध होती रहेंगी।
पढ़ें पूरी खबर...
एयर इंडिया एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला
एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी, एयरपोर्ट के ऊपर लगाए चक्कर
तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हुई। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। काफी प्रयासों के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।
पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik.com
चिंताजनक: दुनिया का हर सातवां बच्चा मानसिक समस्याओं से ग्रस्त
दस से 19 साल के बीच दुनिया का हर सातवां बच्चा मानसिक समस्याओं से जूझ रहा है। एक तिहाई समस्याएं 14 साल की उम्र से पहले ही शुरू हो जाती हैं, जबकि आधी समस्याएं 18 वर्ष से पहले सामने आती हैं। यह खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने अपनी नई रिपोर्ट में किया है। समस्याओं में अवसाद, बेचैनी और व्यवहार से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
अंग प्रत्यारोपण (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
अस्पतालों में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर तैनाती के लिए राज्यों को केंद्र का आदेश
देह और अंगदान को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने देश के सभी अस्पतालों में ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर तैनात करने का फैसला लिया है। राज्यों को जारी आदेश में केंद्र ने निजी मेडिकल कॉलेजों से भी इस पर संज्ञान लेने के लिए कहा है। जिन अस्पतालों में प्रत्यारोपण किए जा रहे हैं, वहां स्थायी तौर पर ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति अनिवार्य है।
पढ़ें पूरी खबर...
SEBI
- फोटो : ANI
SEBI: ट्रैफिकसोल के आईपीओ खुलासे की जांच के आदेश, सूचीबद्धता रोकी
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को एसएमई कंपनी ट्रैफिकसोल आईटीएस टेक्नोलॉजीज लि. की ओर से आईपीओ दस्तावेजों में किए गए खुलासे की विस्तृत जांच का फैसला किया। साथ ही, बीएसई को कंपनी के शेयर सूचीबद्ध करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ने का निर्देश दिया। सेबी की जांच 30 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम का एलान
न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्तूबर से शुरू होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टेस्ट टीम का एलान कर दिया है। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। तेज गेंदबाज को आगामी सीरीज के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पढ़ें पूरी खबर...