फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पूजा स्थल विशेष प्रावधान के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुप्रीम सुनवाई; उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

Thu, 12 Dec 2024 07:30 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट पूजा स्थल अधिनियम 1991 के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती वाली जनहित याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। यह कानून किसी पूजा स्थल को पुनः प्राप्त करने या 15 अगस्त 1947 को प्रचलित स्वरूप से उसके चरित्र में बदलाव की मांग करने के लिए मुकदमा दायर करने पर रोक लगाता है। वहीं संगम की रेती पर अस्थायी तौर पर बसने वाले महाकुंभ नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह गंगा पूजन के साथ दुनिया भर के लोगों को इस अध्यात्मिक नगरी में आने का आमंत्रण भी देंगे। एक तरफ पश्चिमी हिमालयी राज्यों के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में चल रहा है और उसके ऊपर से हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है। जम्मू संभाग में भी सर्दी का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। लेह और लद्दाख में भी खून को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारे में भारी गिरावट आई है और कई जगह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। दूसरी ओर राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय बच्चे को 55 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। बच्चे को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी उसकी मेडिकल स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

SC: पूजा स्थल विशेष प्रावधान अधिनियम के कुछ प्रावधानों को दी गई 'सुप्रीम' चुनौ

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)

सुप्रीम कोर्ट पूजा स्थल अधिनियम 1991 के कुछ प्रावधानों की वैधता को चुनौती वाली जनहित याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा। यह कानून किसी पूजा स्थल को पुनः प्राप्त करने या 15 अगस्त 1947 को प्रचलित स्वरूप से उसके चरित्र में बदलाव की मांग करने के लिए मुकदमा दायर करने पर रोक लगाता है। पढ़े पूरी खबर..

Mahakumbh 2025 : संगम नगरी में कल गंगा पूजन करेंगे पीएम मोदी, विश्व को देंगे महाकुंभ का आमंत्रण

पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

संगम की रेती पर अस्थायी तौर पर बसने वाले महाकुंभ नगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह गंगा पूजन के साथ दुनिया भर के लोगों को इस अध्यात्मिक नगरी में आने का आमंत्रण भी देंगे। पढ़े पूरी खबर

Weather: उत्तर भारत में अगले चार दिन शीतलहर का अलर्ट; हिमाचल में जमा देने वाली ठंड

सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी हिमालयी राज्यों के साथ ही पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। हिमाचल प्रदेश के आधे से अधिक क्षेत्रों में पारा शून्य से नीचे पहुंच गया है। कश्मीर घाटी में पहले से ही तापमान माइनस में चल रहा है और उसके ऊपर से हो रही बर्फबारी ने कंपकपी बढ़ा दी है। जम्मू संभाग में भी सर्दी का पिछले साल का रिकॉर्ड टूट गया है। लेह और लद्दाख में भी खून को जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी पारे में भारी गिरावट आई है और कई जगह न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 15 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड पड़ने और शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। पढ़े पूरी खबर...

Rajasthan: खेलते-खेलते 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरा पांच साल का मासूम

मासूम आर्यन - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के दौसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां 150 फीट गहरे बोरवेल में गिरे पांच वर्षीय बच्चे को 55 घंटे से अधिक लंबे ऑपरेशन के बाद बचा लिया गया। बच्चे को बेहोशी की हालत में एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अभी उसकी मेडिकल स्थिति के बारे में नहीं बताया गया है। पढ़े पूरी खबर

Outage: इंस्टाग्राम और फेसबुक की सेवाएं अचानक हुईं ठप; व्हाट्सएप यूजर भी हुए परेशान

Facebook-Instagram - फोटो : Freepik

अमेरिका सहित पूरी दुनिया में एक बार फिर से मेटा की सर्विस के आउटेज की खबर है। बुधवार देर रात अचानक फेसबुक और इंस्टाग्राम ने काम करना बंद कर दिया। इसकी वजह से लाखों लोग शिकायत करने लगे, हर जगह खबर थी कि फेसबुक और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं। पढ़े पूरी खबर...

वोट कटने पर दिल्ली की सियासत गरम, 3000 पन्नों के दस्तावेजों के साथ मामला

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

राजधानी में वोट कटने पर सियासत गरम है। अब मामला मुख्य चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। बुधवार को आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में आप नेताओं का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। इस दौरान आयोग के अधिकारियों को अपने आरोपों के हक में 3000 पेजों के दस्तावेज सौंपे गए। प्रतिनिधिमंडल में सीएम आतिशी, संजय सिंह, पंकज गुप्ता, जस्मीन शाह और रीना गुप्ता आदि मौजूद थे। पढ़े पूरी खबर

New Word: नए शब्दकोश 'इंडिया इन फ्यूचर टेंस' शामिल होंगे 47 नए शब्द

शब्दकोष। - फोटो : अमर उजाला।

ब्लू कार्बन, कल्चरनॉमिक्स, डिजिटल नोमेड, 15 मिनट सिटी और फ्लॉक्स उन 47 नए शब्दों में शामिल हैं जिन्हें 'इंडिया इन फ्यूचर टेंस: 47 न्यू वर्ड्स फॉर 2047' नामक नए शब्दकोष में जगह दी गई है। यह शब्दकोश, उन प्रमुख रुझानों की पहचान करता है जो 2047 में भारत के 100 वर्ष पूरे होने पर प्रभावी होंगे। इसका उद्देश्य उन मूल्यों को प्रतिबिंबित करना है जो समावेश, स्थिरता और तकनीकी प्रगति के आधार पर देश की यात्रा को परिभाषित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन और ऊर्जा, पर्यावरण और जल परिषद (सीईईडब्ल्यू) मिलकर इस शब्दकोष को सामने लाए हैं। पढ़े पूरी खबर..

Odisha: ओडिशा में बड़ा सड़क हादसा, पिकअप वैन पलटने से चार लोगों की मौत

ओडिशा सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गजपति जिले में पिकअप वैन पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई वहीं 28 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। पढ़े पूरी खबर..

महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार जल्द; नड्डा संग गृहमंत्री शाह से मिलने पहुंचे फडणवीस

पीएम मोदी, अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : ANI/Video Screengrab

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 14 दिसंबर तक हो सकता है। इस बीच  सीएम फडणवीस बुधवार को दिल्ली पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली दिल्ली यात्रा है।यहां वे और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर पहुंचे। इससे पहले, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

आईजीआई एयरपोर्ट पर इस वर्ष पकड़े गए 540 दलाल...

दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : iStock

आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने विदेशी व देश के यात्रियों को ठगने वाले दलालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस वर्ष 2024 में पिछले वर्ष 2023 के मुकाबले 104.58 फीसदी ज्यादा दलाल गिरफ्तार किए गए हैं। आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने इस वर्ष 540 दलालों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल 254 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा 2024 में 41 प्रिवेंटिव गिरफ्तारियां की गई हैं। गिरफ्तार दलालों में सबसे ज्यादा दिल्ली के 363 हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के रहने वाले 103 दलाल हैं। इस बार वारदात में इस्तेमाल किए गए 164.58 फीसदी ज्यादा वाहन जब्त किए गए हैं। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें